WWE: WWE अनाउंसर कोरी ग्रेव्स (Corey Graves) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बात की। बता दें कि मनी इन द बैंक (Money in the Bank) प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो ने इतिहास रचते हुए रोमन रेंस को पिन किया था। ये तीन साल में पहली बार था, जब रोमन रेंस को किसी भी स्टार ने पिन किया था। इससे पहले उन्हें TLC प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान बैरन कॉर्बिन (Baron Corbin) ने पिन किया था।हाल ही में WWE अनाउंसर कोरी ग्रेव्स ने After the Bell पॉडकास्ट में कहा कि वो जे उसो के खिलाफ इस समय नहीं जाएंगे। 2020 में रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच के बाद जे ने एक लंबा सफर तय किया है। ग्रेव्स को लगता है कि रोमन रेंस और जे उसो के बीच एक दमदार मैच हो सकता है। इस मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा,"मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह कहने जा रहा हूं कि रोमन रेंस से मैच में मैं जे उसो के खिलाफ किसी भी तरह का दांव लगाऊंगा। अभी नहीं! हां, शायद दो साल पहले मैं जे उसो के खिलाफ दांव लगा देता। मै ये भी नहीं कह रहा हूं कि मैं जे उसो पर दांव लगा रहा हूं, लेकिन रोमन रेंस के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी।"WWE Business@wwebusiness1Roman Reigns returns to set the Rules of Engagement for SummerSlam with his cousin Jey Uso, next week on #SmackDown! pic.twitter.com/1FP73mj6um1Roman Reigns returns to set the Rules of Engagement for SummerSlam with his cousin Jey Uso, next week on #SmackDown! ☝️😤 pic.twitter.com/1FP73mj6umWWE SummerSlam में Roman Reigns का सामना Jey Uso से होगाअगले महीने WWE SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस का सामना ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो से होगा। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच को लेकर WWE फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCJimmy Uso has made an appearance in the last few matches between Roman Reigns and Jey Uso Will he appear at Summerslam? pic.twitter.com/Dmuo3o1IJr1502144Jimmy Uso has made an appearance in the last few matches between Roman Reigns and Jey Uso 👀Will he appear at Summerslam? pic.twitter.com/Dmuo3o1IJrसभी की निगाह इस समय इस मैच पर ही टिक गई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मैच को बुक करता है। फिलहाल इसमें कोई भी शक नहीं है कि WWE फैंस को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपने इन-रिंग वर्क के लिए जाने जाते हैं।