WWE ने जून में होने वाले इंटरनेशनल प्रीमियम लाइव इवेंट के लोकेशन का किया ऐलान, पहली बार इस धरती पर रचा जाएगा इतिहास

WWE ने अपने फैंस को दी नई जानकारी
WWE ने अपने फैंस को दी नई जानकारी

Clash at the Castle: WWE ने बहुत बड़ा ऐलान किया है, जिसे जानकर आप सभी को खुशी जरूर होगी। WWE ने जून 2024 में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) के स्थान को घोषणा कर दी है।

Ad

Clash at the Castle को WWE वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार 15 जून, 2024 को स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम में शो की मेजबानी की जाएगी। यह पहली बार होगा जब कंपनी स्कॉटलैंड में प्रीमियम लाइव इवेंट की मेजबानी करेगी। 14 जून, 2024 को होने वाला SmackDown का शो भी स्कॉटलैंड में ही होगा।

आपको बता दें कंपनी के कई सुपरस्टार्स का घर स्कॉटलैंड में है, जिन्होंने फैंस को हमेशा प्रभावित किया। ड्रू मैकइंटायर, आईला डौन, पाइपर निवेन, निकी क्रॉस, जो कॉफी, मार्क कॉफी और नोअम डार स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम के कुछ बड़े सितारे हैं।

WWE प्रेसिडेंट निक खान ने इस निर्णय पर अपनी बात रखी और खुशी जताई। उन्होंने स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम में होने वाले इवेंट को लेकर उत्साह दिखाया। निक खान ने कहा,

हम इस जून में ग्लासगो ओवीओ हाइड्रो, स्कॉटलैंड में अपने फैंस के लिए Smackdown और Clash at the Castle दोनों को लाने के लिए उत्साहित हैं। दुनिया देखेगी कि ये यूके के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है और स्कॉटिश फैंस सबसे शानदार हैं।
Ad
Ad

WWE ने यह भी ऐलान किया कि पास टिकट पैकेज जल्द ही ऑन लोकेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें फैंस के लिए बहुत सुविधाएं भी दी जाएंगी।

WWE Clash at the Castle 2024 के लिए ड्रू मैकइंटायर को दिया जा सकता है पुश

WWE स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम में होने वाले Clash at the Castle के लिए कुछ खास जरूर करना चाहेगा। साल 2022 में कंपनी ने ड्रू मैकइंटायर को Clash at the Castle के लिए बहुत प्रमोट किया था। मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। हालांकि, ड्रू मुकाबले में जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे।

स्कॉटलैंड के फैंस इस बार मैकइंटायर को चैंपियन के रूप में शो में देख सकते हैं। WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मैकइंटायर मेनिया में चैंपियनशिप हासिल कर Clash at the Castle 2024 में टाइटल लेकर जा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications