WWE SummerSlam 2023 ने 4 महीने पहले ही की रिकॉर्डतोड़ कमाई, टिकटों की बिक्री से मालामाल हुई कंपनी

..
WWE SummerSlam कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा PLE है
WWE SummerSlam कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा PLE है

SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam) कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है, जिसका आयोजन इस साल 5 अगस्त 2023 को होगा। फैंस भी समर के सबसे बड़े इवेंट के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। हाल ही में इस मेगा शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

इस साल फरवरी की शुरुआत में WWE ने ऐलान किया था कि SummerSlam PLE का आयोजन फोर्ड फील्ड में होगा। यह साल 2007 के बाद फोर्ड फील्ड में होने वाला WWE का पहला प्रीमियम लाइव इवेंट है। बता दें कि SummerSlam का पहली बार आयोजन साल 1988 में हुआ था, इस साल इसका 36वां एडिशन आयोजित होगा।

SummerSlam PLE के लिए हमेशा ही WWE यूनिवर्स में उत्साह देखा गया है। हाल ही में कंपनी ने शो के लिए प्री-टिकट सेल का ऐलान किया था। नई रिपोर्ट की माने तो कंपनी के लिए यह इवेंट ऐतिहासिक साबित हो रहा है। Sports Business Journal के अनुसार, SummerSlam 2023 के 32,000 टिकट पहली ही बुक किए जा चुके हैं। यह WrestleMania के अलावा किसी भी इवेंट के लिए कंपनी के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा बुक किए गए की टिकट संख्या है।

"WWE ने SummerSlam के 32000 टिकट बेच दिए हैं। WrestleMania को छोड़कर किसी भी स्टेडियम शो में बेची गई यह सबसे ज्यादा टिकट हैं।"
Ad

WWE SummerSlam 2023 के ऑफिशियल पोस्टर में दिखे कई बड़े सुपरस्टार्स

पिछले हफ्ते SummerSlam 2023 के ऑफिशियल पोस्टर का लॉन्च किया गया था, जिसमें कई बड़े सुपरस्टार्स दिखाई दिए थे। पोस्टर में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली, Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर, ब्रॉक लैसनर, शार्लेट फ्लेयर और हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो शामिल हैं।

Ad

फिलहाल SummerSlam के लिए अभी किसी भी मैच का ऐलान होना संभव नहीं है, लेकिन कंपनी समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए कई बड़े मुकाबलों को प्लान कर रही है। हाल ही में ट्रिश स्ट्रेटस ने हील टर्न करते हुए बैकी लिंच पर हमला कर दिया था, जिसके बाद यह रिपोर्ट्स सामने आई थी कि कंपनी SummerSlam 2023 में बैकी लिंच vs ट्रिश स्ट्रेटस का मैच बुक कर सकती है, वहीं ब्रॉक लैसनर vs मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर के बीच मुकाबले की भी चर्चा चल रही है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications