WWE दिग्गज Roman Reigns के ऊपर होगी पैसों की बरसात, नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WWE New Contract: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था। इसके बाद से उनका करियर बदल गया। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। तब से अभी तक वो सभी के केंद्र बिंदु रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के साथ उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट साल 2025 में खत्म होने वाला है। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके बारे में जानकर जरूर उनके फैंस को खुशी होगी।

Ad

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। कोई भी उन्हें हराने में सक्षम नहीं हो पाया। रेंस और पॉल हेमन ने ही ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया। आप सभी जानते हैं कि ये फैक्शन अब बहुत बड़ा हो गया है और लगातार चर्चा का विषय रहता है। WrestleMania XL में इस साल कोडी रोड्स ने रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। WWE SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था।

Slice Wrestling की रिपोर्ट के अनुसार WWE रोमन रेंस को एक मल्टी-मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट पर फिर से साइन करने का प्रयास कर रहा है। ये रेंस को WWE इतिहास में सबसे कमाई करने वाला सुपरस्टार बना देगा। इसका साफ-साफ मतलब है कि रेंस के ऊपर पैसों की बारिश होने वाली है। उन्होंने साल 2022 में कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि रोमन अब लंबे समय तक कंपनी में काम करेंगे। हालांकि, इसका खुलासा नहीं किया गया है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट कितने साल का होगा।

Ad

क्या WWE Survivor Series 2024 में असली ब्लडलाइन की होगी जीत?

WWE Survivor Series 2024 में तगड़ा ब्लडलाइन WarGames मैच होने वाला है। फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं। रोमन रेंस की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की टीम से होने वाली है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो की टीम में 5वें सदस्य के रूप में ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए। इस हफ्ते SmackDown में पॉल हेमन ने सीएम पंक की वापसी कराई। वो अब WarGames मैच में रोमन और उनके साथियों की मदद 5वें मेंबर के रूप में करेंगे। अब देखना होगा कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में असली ब्लडलाइन की जीत होगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications