The Shield: WWE में द शील्ड (The Shield) फैक्शन का बहुत बड़ा नाम रहा। साल 2012 में इस ग्रुप ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), डीन एंब्रोज (Dean Ambrose) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा देखने को मिला था। रेंस और रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। वहीं एंब्रोज इस समय जॉन मोक्सली (Jon Moxley) नाम से AEW में काम कर रहे हैं। WWE ने ट्विटर पर The Shield का शानदार वीडियो अपलोड कियाविंस मैकमैहन ने The Shield को शानदार अंदाज में बुक किया। एंट्री से लेकर रिंग में एक्शन तक इन तीनों का हमेशा शानदार रहता था। कंपनी ने एक प्लान के तहत इस ग्रुप को बिल्ड किया। जल्द ही The Shield के मेन रोस्टर में डेब्यू को 10 साल पूरे हो जाएंगे। WWE ने इससे पहले ट्विटर पर एक खास फुटेज तीनों का अपलोड किया। ये वीडियो शायद पहले किसी ने नहीं देखा होगा। इस वीडियो में दिख रहा है कि ये तीनों सुपरस्टार अपने थीम सॉन्ग को रिकॉर्ड कर रहे हैं।WWE@WWESierra - Hotel - India - Echo - Lima - Delta...🗣️ SHIELD!Rare footage of The Shield recording the intro for their theme music.192732961Sierra - Hotel - India - Echo - Lima - Delta...🗣️ SHIELD!Rare footage of The Shield recording the intro for their theme music. https://t.co/19PpMdboq9कुछ साल पहले डीन एंब्रोज ने WWE को अलविदा कह दिया था। WWE से जाने के बाद उन्होंने विंस मैकमैहन के ऊपर कई आरोप भी लगाए थे। AEW में वो अब अच्छा काम कर रहे हैं। कंपनी ने उन्हें शुरूआत से ही तगड़ा पुश दिया था। इसका फायदा उन्होंने हमेशा उठाया। ट्रिपल एच के पास अब WWE की जिम्मेदारी है। उनके आने से बहुत बदलाव कंपनी में आ गए। कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की वापसी भी हो गई। फ्यूचर में AEW छोड़कर WWE में डीन एंब्रोज आ सकते हैं। ऐसा होगा तो ये बहुत बड़ा पल होगा। The Shield का फैंस को रीयूनियन देखने को मिलेगा।रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और रॉलिंस के पास यूएस चैंपियनशिप हैं। WWE द्वारा समय-समय पर इन्हें अच्छा पुश दिया गया। दोनों ने इसका फायदा हमेशा उठाया। आगे भी WWE ने इनके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान तैयार किया होगा।The Shield@TheShieldWWE twitter.com/WWE/status/103…WWE@WWEBelieve. In. THE SHIELD. #RAW135472965Believe. In. THE SHIELD. #RAW https://t.co/SHLfdBhsSz😏😏😏 twitter.com/WWE/status/103…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।