WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2021 पीपीवी की सबसे अच्छी बात ये रही कि इसकी समयसीमा को छोटा रखा गया। अक्सर पीपीवी को साढ़े तीन या 4 घंटे तक भी खींचा जाता है, जिससे फैंस बोर होने लगते हैं। उसका नतीजा कंपनी को व्यूअरशिप में गिरावट के झेलना पड़ता है।Elimination Chamber 2021 छोटा रहा और दिलचस्प भी जिसमें ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) की WWE चैंपियनशिप मैच में हार से लेकर रोमन रेंस (Roman Reigns) को रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 का प्रतिद्वंदी मिलने जैसी चीजें देखी गईं।ये भी पढ़ें: WWE Elimination Chamber 2021 में ऐज द्वारा रोमन रेंस को स्पीयर लगाने पर फैंस की प्रतिक्रियाएक तरफ शो में कई अच्छी चीजें हुईं, लेकिन हर कोई चीज परफेक्ट नहीं होती इसलिए Elimination Chamber 2021 में भी WWE कुछ चीजों को बेहतर ढंग से कर सकती थी। अब सभी का ध्यान साल के सबसे बड़े शो पर जा टिका है। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE Elimination Chamber 2021 में हुई सबसे अच्छी और बुरी बातों से आपको अवगत कराएंगे।ये भी पढ़ें: Elimination Chamber में जीत के बाद रोमन रेंस की हालत हुई खराबWWE Elimination Chamber में रिडल की पहली चैंपियनशिप जीत- अच्छाThis is what it's like to be in the ring with @fightbobby.#WWEChamber @SuperKingOfBros pic.twitter.com/DAWu4uo1jn— WWE Universe (@WWEUniverse) February 22, 2021WWE Elimination Chamber 2021 से पहले रिडल को पूर्व NXT चैंपियन के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन अब उन्हें मौजूदा WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में जाना जाएगा। वो अभी तक केवल रिंग में ही नहीं बल्कि बैकस्टेज सैगमेंट्स में भी फैंस का भरपूर मनोरंजन करते आए हैं।कीथ ली के रीप्लेसमेंट के लिए किकऑफ शो में फेटल-4 वे मैच लड़ा गया, जिसमें जॉन मॉरिसन ने जीत हासिल कर यूएस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई। अब फैंस को उम्मीद होगी कि मॉरिसन को कम से कम Wrestlemania 37 तक इस फ्यूड का हिस्सा बानाए रखा जाए।One way to stop @fightbobby? FLOAT ON 'EM!#WWEChamber @SuperKingOfBros pic.twitter.com/4EfuUURPoq— WWE Universe (@WWEUniverse) February 22, 2021बॉबी लैश्ले की ये हार करीब 6 महीनों तक चैंपियन बने रहने के बाद आई है, इसलिए अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़ी हार का द हर्ट बिजनेस पर क्या असर पड़ता है।ये भी पढ़ें: WWE Elimination Chamber रिजल्स- 21 फरवरी, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।