WWE Elimination Chamber 2022 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: शो में हुए सभी मैचों के नतीजों पर नज़र

WWE
Elimination Chamber 2022 में हुए थे तगड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Elimination Chamber 2022 Highlights: WWE Elimination Chamber 2022 बहुत ही जबरदस्त रहा था। 19 फरवरी को इस इवेंट का आयोजन सऊदी अरब में कराया गया था। शो में कुल सात मुकाबले हुए थे, जिसमें मेंस और विमेंस चैंबर मैच भी शामिल था। ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और रोमन रेंस (Roman Reigns) जैसे दिग्गज भी एक्शन में दिखे। इसके अलावा विमेंस डिवीजन ने भी कमाल का कार्य कर दिल जीता था। आपको बता दें इस इवेंट को देखने के लिए जेद्दाह सुपर डोम में 33 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Elimination Chamber 2022 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Elimination Chamber 2022 में क्या-क्या हुआ था?

-) प्री-शो में रे मिस्टीरियो और द मिज़ के बीच सिंगल्स मैच हुआ। रे के साथ उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो भी मौजूद थे। दोनोंं स्टार्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया और अंत में हॉल ऑफ फेमर ने शानदार जीत हासिल की।

-) शो की शुरुआत में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप गोल्डबर्ग के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में गोल्डबर्ग ज्यादा दम नहीं दिखा पाए। उनके प्रदर्शन को देखकर फैंस काफी निराश हुए। रोमन ने आसानी से उन्हें हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया। आपका बता दें इसके बाद से गोल्डबर्ग ने अभी तक WWE में कम्पीट नहीं किया है।

youtube-cover
Ad

-) बियांंका ब्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, डूड्रॉप, लिव मॉर्गन, निकी A.S.H. और रिया रिप्ली के बीच विमेंस Elimination Chamber मैच हुआ था। ये WrestleMania 38 में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच था। मुकाबले में शामिल सभी स्टार्स ने बढ़िया एक्शन दिखाया। अंत में बियांका ने जीत हासिल की।

-) नेओमी और रोंडा राउजी का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और सोन्या डेविल के साथ हुआ था। मुकाबले में रोंडा को अपना एक हाथ पीठ के पीछे बांधकर रेसलिंग करनी थी। उनका और नेओमी का मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा। इस वजह से ही दोनों ने जीत दर्ज की।

-) ड्रू मैकइंटायर और मैडकैप मॉस के बीच फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच हुआ था। ड्रू ने मुकाबले में बेहतरीन जीत हासिल की।

-) बैकी लिंच ने दिग्गज लीटा के खिलाफ अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। मुकाबले में बैकी का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने आसानी से अपना टाइटल रिटेन किया।

-) मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले, एजे स्टाइल्स, ऑस्टिन थ्योरी, रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच मेंस Elimination Chamber मैच हुआ। मैच में लैसनर ने खूब तबाही मचाई। ये मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए था। अंत में लैसनर ने जीत हासिल की और वो नए चैंपियन बने।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications