Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 में वो मैच हुआ जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। ये मेन इवेंट मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने भी यहां वापसी की। हालांकि रेंस ने सैमी को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लिया। 902 दिन बाद भी उनकी बादशाहत WWE में बरकरार हैं। एरीना में मौजूद करीब 17 हजार फैंस के सामने ये जीत रेंस ने हासिल की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_It may have been Sami Zayn's house but we are living in Roman Reigns' universe! #WWEChamber #WWE297It may have been Sami Zayn's house but we are living in Roman Reigns' universe! #WWEChamber #WWE https://t.co/JPuU3epkpaमैच की शुरूआत धीमी रही। फैंस का शोर रूक नहीं रहा था। रोमन रेंस ने सैमी के ऊपर अटैक किया। रिंगसाइड में सैमी ज़ेन की पत्नी के सामने भी उन्होंने अटैक किया। रोमन इस दौरान फैंस को भी चिढ़ा रहे थे। सैमी ने बहुत देर बाद वापसी की और रेंस के ऊपर कुछ अच्छे मूव्स के प्रयोग किए। सैमी ने रेंस को अपनी पत्नी के सामने जमकर पीटा।सैमी के ऊपर जबरदस्त सुपरमैन पंच रेंस ने लगाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कुछ देर बाद सैमी ने वापसी की और सुपरमैन पंच रेंस को मार दिया। इसके बाद उन्होंने रेंस को हैलुवा किक मारकर पिन किया। हालंकि रेंस ने किकआउट कर लिया था। रेंस रिंग के बाहर ज़ेन को स्पीयर मारने गए लेकिन वो हट गए। रिंग के अंदर रेंस को ज़ेन ने कवर किया। एक बार फिर रेंस ने किकआउट कर लिया।सैमी ने किक मारकर एक बार फिर रेंस को कवर किया लेकिन रेफरी इंजर्ड होकर गिर गए थे। अचानक जिमी उसो आ गए। उन्होंने ज़ेन के ऊपर खतरनाक अटैक किया। रेंस ने ज़ेन को पिन किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया। रेंस और सैमी के बीच जंग जारी रही। ज़ेन ने जिमी को हैलुवा किक मारी। रेंस ने सैमी को पिन किया लेकिन उन्होंने फिर से किकआउट कर लिया।WWE सुपरस्टार Roman Reigns ने अंत में की चीटिंगरेंस ने सुपरमैन पंच मारा लेकिन वो रेफरी को लग गया। इस बीच सैमी ने भी सुपरमैन पंच रेंस को जड़ दिया। पॉल हेमन ने रेंस को चेयर दे दी थी लेकिन बीच में जे उसो आ गए। रेंस ने जे उसो को चेयर दी और ज़ेन को मारने के लिए कहा। जे ने चेयर नहीं मारी। इस बीच रेंस ने जे को थप्पड़ मारे। सैमी ने स्पीयर मारा लेकिन वो जे को लग गया। रेंस ने इसके बाद चेयर से सैमी के ऊपर हमला कर दिया। रेंस ने जबरदस्त स्पीयर सैमी को इसके बाद लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#AndStill..The Tribal Chief puts down the hometown hero & continues his reign of dominance. #WWEChamber #WWE9031#AndStill..The Tribal Chief puts down the hometown hero & continues his reign of dominance. ☝️#WWEChamber #WWE https://t.co/2NX2BdxcgnWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।