Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल की। मैच के बाद जो हुआ वो बहुत ही मजेदार था। रेंस की हालत शायद आपने पहले ऐसी कभी नहीं देखी होगी।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_This was something special. #WWEChamber #WWE22850This was something special. #WWEChamber #WWE https://t.co/zyMqGRIatUकनाडा में सैमी ज़ेन को फैंस का पूरा समर्थन मिला। रेंस भी ये देखकर हैरान रह गए थे। सैमी की पत्नी भी वहां पर मौजूद थी। खैर मैच के अंत में जे उसो भी नज़र आए। वो सैमी को बचा रहे थे। ज़ेन का एक गलत स्पीयर उन्होंने पड़ गया। ये काम रेंस ने जानबूझ कर किया। रेंस ने इसके बाद जीत दर्ज की।मैच के बाद जिमी उसो ने सैमी ज़ेन पर अटैक किया। इसके बाद केविन ओवेंस ने वापसी कर रिंगसाइड में जिमी को धराशाई किया। रिंग में जाकर उन्होंने रोमन रेंस को जबरदस्त स्टनर दिया। ओवेंस यहीं नहीं रूके। उन्होंने रिंग में पहले जिमी को स्टनर मारा और फिर अनाउंसर्स टेबल पर पावरबॉम्ब दिया।WWE दिग्गज Roman Reigns हुए धराशाईकेविन ओवेंस रिंग में स्टील चेयर लेकर आ गए थे। इस बीच पॉल हेमन ने उन्हें आकर रोकने की कोशिश की। ओवेंस को गुस्सा आ गया और उन्होंने हेमन को स्टनर लगा दिया। ओवेंस ने रेंस के ऊपर चेयर से फिर अटैक किया। अब पूरा मामला सैमी ज़ेन के हाथ में था। उन्होंने रेंस पर हैलुवा किक लगाई। केविन इसके बाद वहां से चले गए। सैमी उन्हें देखकर भावुक हो गए।इन दोनों की दोस्ती को फैंस ने भी जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। रेंस ने टाइटल रिटेन किया लेकिन अंत में उनकी हालत भी खराब हो गई। सैमी जरूर चैंपियन नहीं बन पाए और इससे थोड़ी निराशा उन्हें जरूर हुई होगी। इस बार तो पॉल हेमन भी धराशाई हो गए। अब ये स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फैंस को बहुत मजा आएगा। जे उसो के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Do the honors, Sami! #WWEChamber #WWE5613Do the honors, Sami! #WWEChamber #WWE https://t.co/gjNwYAdZINWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।