Drew McIntyre: WWE Extreme Rules 2022 में फैंस को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के बीच स्ट्रैप मैच देखने को मिला। दोनों के बीच शानदार मैच हुआ। क्रॉस का साथ एक बार फिर इस मुकाबले में स्कार्लेट ने दिया। क्रॉस ने अंत में इस मुकाबले में जीत हासिल की। मैकइंटायर को इस मैच में बुरी हार का सामना करना पड़ा। WWE@WWETime's up for @DMcIntyreWWE, @realKILLERkross is your winner!#ExtremeRules2176375Time's up for @DMcIntyreWWE, @realKILLERkross is your winner!#ExtremeRules https://t.co/Ke7Lp0Zo9cWWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को स्कार्लेट की वजह से मिली हारमैच की शुरूआत में क्रॉस ने स्ट्रैप नहीं पहना था। मैच की शुरूआत नहीं हुई। मैकइंटायर ने रिंग के बाहर क्रॉस को जमकर पीटा और रिंग के अंदर लाकर उन्हें स्ट्रैप पहनाया। इसके बाद मैच की शुरूआत हुई। पूरे मैच में मैकइंटायर आगे रहे। क्रॉस ने भी मैकइंटायर को पिन किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। मैकइंटायर बार-बार खड़े होकर क्रॉस की हालत खराब कर रहे थे। मैच में कई बार लगा कि मैकइंटायर की जीत हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैच का अंत भी जबरदस्त अंदाज में हुआ। मैकइंटायर ने क्रॉस को स्ट्रैप से पीटकर धराशाई किया। इसके बाद वो क्लेमोर किक लगाने वाले थे लेकिन स्कार्लेट ने दखलअंदाजी कर दी। स्कार्लेट ने मैकइंटायर की आंख में स्प्रे डाल दिया। इसके बाद मैकइंटायर की हालत खराब हो गई। मैकइंटायर अपनी आंख ही नहीं खोल पाए। उनकी आंखों में बहुत दर्द हो रहा था। रेफरी ने उनकी आंख में पानी भी डाला। खैर इसका पूरा फायदा क्रॉस ने उठाया और मैच आसानी से जीत लिया। जीत के बाद क्रॉस बहुत ही खुश नज़र आए।स्कार्लेट का इस मैच में दखल देना किसी को समझ नहीं आया। क्रॉस ने एक बार चीटिंग के जरिए मैच अपने नाम कर लिया। इस राइवलरी में हमेशा क्रॉस का साथ स्कार्लेट ने दिया। यहां से ऐसा लग रहा है कि ये राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। इस राइवलरी में आगे और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मैकइंटायर आगे जाकर अपना बदला जरूर लेंगे। हालांकि मैकइंटायर ने भी नहीं सोचा होगा कि स्कार्लेट की वजह से वो इस मैच में हार जाएंगे। WWE@WWE@DMcIntyreWWE not holding back on @realKILLERkross.#ExtremeRules1200245😬😬😬@DMcIntyreWWE not holding back on @realKILLERkross.#ExtremeRules https://t.co/JJX6PRaAVJWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।