WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2021 पीपीवी जबरदस्त रहने वाला है। इस इवेंट में कई अच्छे मैचों का आयोजन किया जा रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) यहां अपने यूनिवर्सल टाइटल को 'डीमन' फिन बैलर (Finn Balor) के खिलाफ एक सिंगल्स मैच में डिफेंड करने वाले हैं। WWE Extreme Rules पीपीवी में रोमन रेंस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।At #ExtremeRules @WWERomanReigns will defend the #UniversalChampionship against #TheDemon @FinnBalor 📺WWE Extreme Rules streams LIVE 10am (AEST) Monday September 27 on #WWENetwork https://t.co/oFplfEtn9b #WWEAustralia pic.twitter.com/OtZWBtAweV— WWE Australia (@WWEAustralia) September 13, 2021उन्होंने इस इवेंट में कई मैच लड़े हैं। इस दौरान उन्हें कुछ मौकों पर जीत मिली है वहीं कई बार हार का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, रोमन रेंस के कुछ मैच ऐसे रहे हैं जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के Extreme Rules में 4 सबसे अच्छे मैचों के बारे में बात करेंगे जिन्हें भूलना मुश्किल है।- WWE Extreme Rules 2019 में रोमन रेंस और द अंडरटेकर vs शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायरYesterday in @WWE Extreme RulesThe Undertaker & Roman Reigns, one of the best tag team performance I have ever seen 😍👏 big #Respect for what they did yesterday! #ExtremeRules pic.twitter.com/Jw8x9TGx9j— Wael AFC 🇹🇳🇵🇸 (@Wael_Arsenal) July 15, 2019रोमन रेंस और द अंडरटेकर ने Extreme Rules 2019 में मिलकर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों कभी टैग टीम में साथ काम करेंगे। हालांकि, Extreme Rules पीपीवी में वो बड़ा मौका आया। मैच के दौरान दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर की बुरी हालत कर दी। एक समय पर लग रहा था कि ड्रू मैकइंटायर अपने प्रदर्शन से टीम को जीत के करीब ले जाएंगे। इसके बावजूद रोमन रेंस ने उन्हें रोका।मैच का अंत काफी शानदार रहा था। दरअसल, रोमन रेंस ने ड्रू मैकइंटायर को अंडरटेकर पर हमला करने से रोका और स्पीयर लगाया। इसके बाद अंडरटेकर ने शेन मैकमैहन की बुरी हालत कर दी और उन्हें आसानी से जीत मिल गई। मैच के बाद रोमन रेंस और द अंडरटेकर ने हाथ मिलाया और देखा जाए तो द बिग डॉग के करियर के लिए यह एक खास पल था। द अंडरटेकर जैसे दिग्गज ने उन्हें शाबाशी दी थी। रोमन रेंस और अंडरटेकर की जोड़ी की वजह से ही इस मैच को याद रखा जाता है। हर एक प्रशंसक ने इसकी तारीफ की थी।