WWE Fan Gets Arrested: WWE Bash in Berlin का सफल समापन जर्मनी में हो गया है। कंपनी को इस प्रीमियम लाइव इवेंट के जरिए अच्छी सफलता मिली। शो शुरू से लेकर अंत तक धमाकेदार रहा। फैंस का समर्थन इस बार जबरदस्त था। Uber एरीना में शो खत्म होने के बाद एक घटना घटी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।बर्लिन में इवेंट के बाद जब फैंस मैदान से बाहर निकलने लगे तब काफी गहमागहमी देखने को मिली। दो समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। ये बहस इतनी खतरनाक थी कि विवाद में बदल गई। एक फैन को तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। प्रीमियम लाइव इवेंट का मजा लेने आया ये प्रशंसक जेल पहुंच गया। एक महिला जो घटना में शामिल थी उसे चिल्लाते हुए देखा गया। फैन की गिरफ्तारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। View this post on Instagram Instagram Postजब फैन को गिरफ्तार किया जा रहा था तो बैकग्राउंड में ओटीसी के चैंट्स को साफ सुना जा सकता है। आपको बता दें रोमन रेंस को Bash in Berlin के लिए बुक नहीं किया गया था लेकिन उनकी कमी फैंस को खूब खली। अब देखना होगा कि रेंस और नई ब्लडलाइन की स्टोरी में आगे क्या देखने को मिलेगा। WWE Bash in Berlin 2024 में कोडी रोड्स को मिली जीतBash in Berlin में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की। दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया। अंत में कोडी ने अपने टाइटल को रिटेन किया। सोलो सिकोआ पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो अनडिस्प्यूटेड टाइटल की कतार में खड़े हैं। लग रहा है कि एक बार फिर रोड्स और उनकी राइवलरी देखने को मिलेगी। रोमन रेंस इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। जल्द ही उनकी वापसी देखने को मिलेगा। इसके बाद वो भी सोलो सिकोआ के खिलाफ अपनी फ्यूड को आगे बढ़ाएंगे। 16 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में जेकब फाटू ने वापस आकर रोमन की हालत खराब की थी। रेंस के ऊपर नंबर्स गेम भारी पड़ा था। अब देखना होगा कि रेंस का साथ कौन देगा। जिमी उसो और पॉल हेमन की वापसी का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।