"वो खतरा बन सकते हैं"- Roman Reigns को मैच से पहले WWE फैन ने दी चेतावनी, फेमस स्टार से रहना होगा बचकर

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली चेतावनी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली चेतावनी (Photo: WWE.com)

WWE Fan Sends Warning Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू में रोमन रेंस (Roman Reigns) का ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। यह रोमन के लिए काफी ज्यादा अहम मुकाबला है, क्योंकि उनके पास दोबारा ट्राइबल चीफ पद हासिल करने का मौका है। अब इस बड़े मैच से पहले रोमन रेंस को एक फैन ने शुभकामनाएं दी और एक ऐसे खतरे से अवगत कराया, जिसपर शायद ही असली ट्राइबल चीफ की नज़र होगी।

Ad

रोमन रेंस ने थोड़े समय पहले ही पोस्ट करते हुए सोलो सिकोआ के खिलाफ होने वाले अपने मैच को हाइप किया था। इसपर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई और लगभग सभी फैंस उन्हें दोबारा उला फाला हासिल करते हुए देखना चाहते हैं। एक फैन ने भी इसी तरह का बयान दिया लेकिन कहा कि रोमन को ड्रू मैकइंटायर से बचकर रहना चाहिए। फैन ने कहा,

"गुड लक रोमन रेंस! अपनी उला फाला वापस ले लीजिए और ध्यान रखिए। ड्रू मैकइंटायर खतरा बन हो सकते हैं।"

आप नीचे रोमन रेंस की पोस्ट और उसपर फैन की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad
Ad

सोलो सिकोआ ने कुछ हफ्तों पहले रोमन रेंस के चैलेंज का जवाब देते हुए यह बात कही थी कि वो अपने ब्लडलाइन को पीछे रखकर आएंगे और OTC को भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए। लग रहा है कि नए और असली ब्लडलाइन का दखल नहीं होगा। हालांकि, अगर जेकब फाटू और टामा टोंगा दखल देते हैं, तो उनसे निपटने के लिए असली ब्लडलाइन आ सकते हैं।

WWE दिग्गज रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर से बचकर रहने की जरूरत क्यों है?

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच बड़ा इतिहास रहा है। मैकइंटायर को रोमन बिल्कुल पसंद नहीं हैं। Survivor Series WarGames 2024 के बाद से ड्रू लगातार असली ब्लडलाइन को निशाना बना रहे हैं। रोमन रेंस तभी से एक्शन से दूर हैं। स्कॉटिश स्टार ने अभी तक उसोज़ और सैमी की हालत खराब की हुई है।

WWE Raw Netflix डेब्यू पर जे उसो और ड्रू मैकइंटायर का मैच होगा। मैकइंटायर के इसे जीतने के काफी ज्यादा चांस हैं। इसके बाद वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखल देकर रोमन रेंस को निशाना बना सकते हैं। मैकइंटायर ने वैसे भी रोमन के खिलाफ लड़ने के संकेत दिए हैं और इसकी नींव Raw Netflix डेब्यू शो से रखी जा सकती है। इसी वजह से रोमन को अगर ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीतना है, तो उन्हें ड्रू से बचकर रहना होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications