Vince McMahon के संन्यास के बाद WWE की कमान Triple H को मिली, ट्विटर पर आई फैंस की ढेरों प्रतिक्रियाएं

ट्रिपल एच अब WWE में क्रिएटिव हेड के रूप में नजर आएंगे
ट्रिपल एच अब WWE में क्रिएटिव हेड के रूप में नजर आएंगे

Vince McMahon and Triple H: विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने हाल ही में रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसके बाद WWE ने पुष्टि कि अब ट्रिपल एच कंपनी में क्रिएटिव हेड के रूप में नजर आएंगे। पिछले एक दशक में ट्रिपल एच (Triple H) ने कई यादगार सैंगमेंट बनाए हैं। इसके अलावा वो NXT में भी क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा थे। इस दौरान फैंस NXT को काफी ज्यादा पसंद कर रहे थे।

Ad

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने पर WWE फैंस ने दी प्रतिक्रिया

इस खबर के सामने आने के बाद से ही WWE फैंस इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि अब ट्रिपल एच के पसंदीदा स्टार्स को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल जाएगा। जबकि कुछ फैंस को लगता है कि इससे WWE में बुकिंग और ज्यादा बेहतर होगी।

Ad

(मुझे याद है, जब NXT Takeover देखने में बहुत मजेदार होते थे। रेसलिंग फैंस सोचते थे कि कब विंस मैकमैहन छोड़कर जाए और ट्रिपल एच मेन रोस्टर की बुकिंग करें। वो दिन आ गया है और मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैं सच में अभी रो सकता हूं।)

Ad

(ट्रिपल एच द्वारा कंट्रोल करने पर फायदे और नुकसान दोनों ही हैं।)

Ad

(ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद जल्द ही हमें यह देखने को मिल सकता है।)

Ad

(ट्रिपल एच को कंट्रोल मिलने के बाद और केविन डन के जाने के बाद मैं बहुत खुश हूं। मैं कब से इसके लिए प्रार्थना कर रहा था।)

Ad

(यह चीज़ काफी समय से बाकी है लेकिन अब यह फिर संभव है। धन्यवाद ट्रिपल एच!)

Ad

(जॉनी गार्गानो को जब पता चलेगा कि ट्रिपल एच के पास क्रिएटिव कंट्रोल है तो फिर WWE में वापस आएंगे।)

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद भले ही फैंस की राय अलग-अलग हो, लेकिन फैंस अब कुछ समय तक Raw और SmackDown शो पर अपनी निगाह बनाए रखने वाले हैं। इसके अलावा फैंस की निगाह अब इस बात पर भी टिक गई है कि ट्रिपल एच कैसे अब मेन रोस्टर को यूज करते हैं।

बता दें कि 25 साल रेसलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद ट्रिपल एच ने इसी साल रिटायरमेंट का ऐलान का दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो अपनी हेल्थ और इंजरी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ले रहे हैं। ट्रिपल एच WWE के सबसे सफल स्टार्स में से एक रहे हैं।

उन्होंने अपने करियर में 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। उनके और द रॉक के बीच की स्टोरीलाइन को फैंस आज भी याद करते हैं। इसके अलावा उनके और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के बीच की दुश्मनी WWE के इतिहास की सबसे यादगार स्टोरीलाइन में से एक है।

फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि ट्रिपल एच आने वाले समय में कैसे स्टार्स को बुक करते हैं। इसके अलावा अभी उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस इवेंट को लेकर हंटर किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications