"ऐसा कैसे कर सकते हैं!"- CM Punk के फेवर से WWE फैंस हैरान, Roman Reigns के लिए बढ़ी मुश्किलें, आई प्रतिक्रयाओं की बाढ़

Ujjaval
SmackDown में सीएम पंक ने चौंका दिया (Photo: WWE.com)
SmackDown में सीएम पंक ने चौंका दिया (Photo: WWE.com)

WWE Fans Shocked CM Punk Favor: WWE SmackDown के अंत में सीएम पंक (CM Punk) के फेवर का खुलासा हो गया। पॉल हेमन (Paul Heyman) को WrestleMania में ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान रोमन रेंस के बजाय पंक के कॉर्नर में रहना होगा। रोमन को यह बात पसंद नहीं आई और बाद में सीएम पंक ने उनपर अटैक किया। हेमन का दूर जाना रोमन रेंस के लिए मुश्किल बढ़ा चुका है। फैंस सीएम पंक के फेवर से हैरान हैं। इस आर्टिकल में हम सैगमेंट को लेकर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ पर नज़र डालेंगे।

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस के सैगमेंट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(सीएम पंक ने फेवर बता दिया। पॉल हेमन भावुक व्यक्ति हैं। वो अपने दोस्त और OTC के बीच फंस गए हैं। रोमन रेंस को ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके साथ धोखा हुआ है और सैथ रॉलिंस अपने करियर के सबसे अच्छे समय पर हैं। क्या शानदार सैगमेंट था। WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच धमाकेदार होने वाला है।)

Ad

(रोमन रेंस, पॉल हेमन की ओर बढ़ रहे थे। पंक ने रेंस पर GTS लगा दिया। सैथ रॉलिंस और पंक का SmackDown के अंत में स्टेयरडाउन हुआ। क्या शानदार अंत रहा।)

Ad

(रोमन रेंस और पॉल हेमन का रन ऐतिहासिक रहा। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि शायद इसका अंत हो गया है।)

Ad

(रोमन रेंस एकदम हैरान लग रहे हैं। उन्होंने ऐसा होने के बारे में नहीं सोचा था। सीएम पंक के साथ पॉल हेमन? द ब्लडलाइन पूरी तरह तबाह हो गया।)

Ad

(इसी के साथ WWE SmackDown खत्म हुआ। सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के सामने पॉल हेमन रोने लगे रहे थे। यह सही मायने में सिनेमा है।)

Ad

(पॉल हेमन अपने ट्राइबल चीफ के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? क्या वो रोमन रेंस को WrestleMania में नजरअंदाज करके सीएम पंक की साइड रहकर उनके कॉर्नर में बैठ सकते हैं? सैथ रॉलिंस यह जानकर एकदम उत्साहित हो गए। यह रेसलिंग ड्रामा है।)

(सीएम पंक का फेवर पता चल गया है लेकिन मुझे लगता है कि असली फेवर यह है कि अगर सीएम पंक से मैच के दौरान रोमन रेंस का पलड़ा भारी रहता है, तो पॉल हेमन को उन्हें धराशाई करना होगा। जब रोमन रेंस, सीएम पंक को WWE WrestleMania में पिन करने के करीब हो, तो पॉल हेमन रेफरी को काउंट करने से रोक दें।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications