WWE Fastlane के बाद होने वाले बड़े इवेंट को लेकर आया अपडेट, इस तारीख को Roman Reigns, Brock Lesnar समेत दिग्गज मचाएंगे बवाल?

..
WWE लगभग हर महीने बड़ा इवेंट होस्ट करती है
WWE लगभग हर महीने बड़ा इवेंट होस्ट करती है

WWE: WWE पेबैक (Payback 2023) में इस साल के कुछ बेहतरीन मैच फैंस को देखने मिले थे। शो ने कंपनी के लिए कई रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। Payback की सफलता से उत्साहित अब कंपनी अपने अगले प्रीमियम लाइव इवेंट्स की तैयारियों में लग गई है।

Ad

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Fastlane है, जो 7 अक्टूबर को इंडियानापोलिस में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद WWE फिर से सऊदी अरब में एक बड़ा शो Crown Jewel होस्ट करेगी। बता दें कि इस साल स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) दूसरी बार सऊदी में कोई इवेंट आयोजित करने वाला है। पिछली बार हुए शो को फैंस ने बहुत पसंद किया था।

PWInsider की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, WWE Crown Jewel 4 नवंबर 2023 को रियाद, सऊदी अरब में होगा। हालांकि, इसके वेन्यू का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। बता दें कि WWE की सऊदी अरब के साथ डील है, जिसमें कंपनी को हर साल दो शो सऊदी अरब में होस्ट करने पड़ेंगे। इसी महीने कंपनी Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट को 25 नवंबर को होस्ट करेगी। इस शो में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और दिग्गज अपीयरेंस देकर बवाल मचा सकते हैं।

Ad

WWE ने कई शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट को होस्ट किया है साल 2023 में

WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है, जिसे पसंद करने वाले लोग दुनिया में हर जगह मौजूद हैं। इस साल कंपनी ने कई शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट्स को होस्ट किया है, जिसमें कई शानदार मैचों के गवाह फैंस भी बने हैं। Royal Rumble, WrestleMania 39, Backlash, Night of Champions से लेकर Money in the Bank और SummerSlam 2023 तक कंपनी के सभी प्रीमियम लाइव इवेंट्स को फैंस ने बहुत पसंद किया है। बैड बनी और लोगन पॉल जैसे टॉप सेलिब्रिटी स्टार्स भी इन-रिंग एक्शन में दिखे थे।

WWE भारत में 6 साल बाद फिर से Superstar Spectacle लाइव इवेंट आयोजित करने वाला है। यह शो हैदराबाद में होगा। शो के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और जॉन सीना का सामना इम्पीरियम से होगा। सीनेशन लीडर पहली बार भारत में रेसलिंग करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा कंपनी में मौजूद भारतीय स्टार्स भी शो का प्रमुख हिस्सा होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications