The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। WWE रिंग में खली ने भारत का नाम बहुत ऊंचा किया। उन्हें WWE में बहुत सफलता भी मिली। साल 2006 से 2014 तक WWE में उनका सफर शानदार रहा। इस दौरान वो चैंपियन भी बने और कई WWE दिग्गजों के साथ उन्होंने टक्कर भी ली। पिछले साल WWE ने उन्हें एक खास तोहफा भी दिया था। कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। ये WWE का सबसे बड़ा सम्मान होता है।WWE दिग्गज द ग्रेट खली की नेटवर्थ के बारे में जानकारीखली अब भारत के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। WWE रिंग में तो उन्होंने धमाल मचाया ही था और अब तो वो राजनीति में भी आ गए है। कुछ समय पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ज्वाइन किया था। हालांकि अभी तक उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। खली ने WWE में पैसा भी बहुत कमाया। बहुत लंबे समय से वो WWE रिंग में नजर नहीं आए लेकिन खली की नेटवर्थ में आज भी कोई कमी नहीं आई है। आज भी वो अच्छा पैसा कमाते हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार खली की नेट वर्थ लगभग 6 मिलियन डॉलर (करीब 44 करोड़) है।ANI@ANIWrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi364073476Wrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi https://t.co/ixWuH8d64Tखली इस समय अपनी एकेडमी में नए रेसलर्स के साथ काम कर रहे हैं। उनके कई शिष्य इस समय WWE में काम कर रहे हैं। इसके अलावा खली इंस्टाग्राम की वजह से भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। खली कुछ ना कुछ ऐसी वीडियो डालते हैं जो चर्चा का विषय बन जाती है। कुछ समय पहले तो फैंस ने उनकी पोस्ट पर खराब कमेंट्स भी किए थे। इसके बाद खली को कमेंट्स सेक्शन भी बंद करना पड़ा था। इंस्टाग्राम की वजह से खली और भी ज्यादा पॉपुलर अब हो गए है। आप उनकी वीडियो देखेंगे तो आपको भी बहुत मजा आएगा। View this post on Instagram Instagram Postनोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।