पिछले साल भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 49 साल के द ग्रेट खली ने साल 2006 से 2014 के बीच में WWE में जबरदस्त काम किया था। खली ने अपने जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना किया है। कड़ी मेहनत के बाद ही खली को WWE में भी सफलता मिली।खली ने आठ साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू कर दिया था। WWE रिंग में झंडा लहराने के बाद अब खली ने राजनीति में अपनी नई पारी की शुरूआत कर दी है। खली ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। अब वो जल्द ही चुनाव भी लड़ सकते हैं।WWE में द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम कियासाल 1979 में WWE दिग्गज खली ने जब पहली जॉब करनी शुरू की थी तो उन्हें पांच रूपए मिले थे। खली कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि ये पैसा उनके लिए बहुत था। खली ने इसके बाद एक बिजनेसमैन के बॉडीगार्ड के रूप में काम किया। इस दौरान महीने में उन्हें 1500 रूपए मिलते थे। साल 1993 में पंजाब पुलिस ने भी खली को ऑफर दे दिया था। इसके बाद खली ने अपना फोकस रेसलिंग की तरफ किया। साल 2000 में खली ने ऑल प्रो रेसलिंग के द्वारा अपने असली करियर की शुरूआत की। खली को इसके बाद न्यू जापान प्रो रेसलिंग से भी ऑफर मिला।विंस मैकमैहन की कंपनी ज्वाइन करने के बाद खली को बहुत पैसा मिला। रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले खली को WWE और अन्य प्रमोशंस से 9 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़) मिलते थे। खली की नेट वर्थ लगभग 6 मिलियन डॉलर (करीब 44 करोड़) है।साल 2006 में खली ने WWE के ब्लू ब्रांड में डेब्यू कर भारतीय फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। खली ने इसके बाद अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों के खिलाफ मुकाबला किया। WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी खली ने अपने नाम की। साल 2014 तक WWE में खली का जलवा बरकरार रहा था। अब फैंस एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में उन्हें देखना चाहते हैं।ANI@ANIWrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi1:24 AM · Feb 10, 2022368643731Wrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi https://t.co/ixWuH8d64Tनोट: यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, स्पोर्ट्सकीड़ा वास्तविकता की पुष्टि नहीं करता है।