WWE दिग्गज और भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE रिंग में भारत का झंडा लहराने वाले खली ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। इस खबर को सुनकर जरूर खली के फैंस खुश हो गए होंगे। खली ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर में जाकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।ANI@ANIWrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi1:24 AM · Feb 10, 20225253644Wrestler The Great Khali joins Bharatiya Janata Party in Delhi https://t.co/ixWuH8d64TWWE दिग्गज द ग्रेट खली ने राजनीति में रखा कदम, भारतीय जनता पार्टी का थामा दामनद ग्रेट खली का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। WWE चैंपियनशिप भी खली ने हासिल की। अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को खली ने धूल चटाई। साल 2014 तक खली का WWE रिंग में शानदार जलवा रहा था। हालांकि इसके बाद वो रिंग में ज्यादा नजर नहीं आए। इस समय वो अपनी एकेडमी में नए रेसलर्स के साथ काम कर रहे हैं। खली से प्रेरित होकर ही इस समय WWE रिंग में कई भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं। खली की वजह से ही WWE को भारत में अपना बिजनेस करने का मौका मिला था। ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन ने कई बार इस चीज़ का श्रेय खली को दिया।खली को पिछले साल WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। ये बहुत बड़ी उपलब्धि खली ने हासिल की थी। इसके बाद कई दिग्गज और भारतीय फैंस काफी खुश नजर आए थे। खली सोशल मीडिया की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर आए दिन वो कोई ना कोई ऐसी वीडियो डालते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है।खली ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। वैसे इस बात की चर्चा पिछले कुछ महीनों चल रही थी। खली ने भी इस बात के संकेत सोशल मीडिया के जरिए दिए थे। अब अगर वो राजनीति में आ गए तो फिर चुनाव भी लड़ सकते हैं। इसका ऐलान भी जल्द से जल्द पार्टी द्वारा किया जा सकता है। फैंस जरूर खली के इस अगले कदम से खुश होंगे। अब देखना होगा कि खली का राजनीतिक सफर कैसा रहेगा।