Superstar Billy Graham: WWE दिग्गज सुपरस्टार बिली ग्राहम (Superstar Billy Graham) की हालत बिगड़ते जा रही है। जिंदगी और मौत की जंग इस समय वो लड़ रहे हैं। पिछले चार महीने से वो हॉस्पिटल में है और उनकी स्थिति बहुत नाजुक है। उनके फेसबुक प्रोफाइल एडमिन ने अब उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।बिली ग्राहम की पत्नी ने कुछ समय पहले उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया था। तमाम बीमारियों से वो इस समय जूझ रहे हैं। उनके कान और सिर पर कुछ संक्रमण हो गया है। इसके अलावा भी कुछ बड़ी बीमारियां उन्हें लग गई हैं। साथ ही ये भी बताया गया था कि उनका 65 पाउंड (लगभग 30 किलो) वजन कम हो गया है। चार महीने से ज्यादा उन्हें अब हॉस्पिटल में हो गया है।ग्राहम के फेसबुक से अब बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा गया है कि चीजें अब और भी खराब हो गई है। उनका वजन अब 80 पाउंड (करीब 36 किलो) कम हो गया है।संक्रमण की वजह से अब वो पूरी तरह बहरे हो चुके हैं। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि चीजें कुछ सही हो जाएं और इलाज होने पर ठीक हो जाए। गुर्दे की समस्या से भी वो पूरी तरह पीड़ित है, उनका लगातार डायलिसिस चल रहा है। हालत उनकी बहुत बुरी हो चुकी है। शरीर के अंदर की तमाम चीजें खराब हो गई है।इस पोस्ट में GoFundMe लिंक साझा करते हुए एडमिन ने ग्राहम की ओर से तत्काल अपील भी की है। बीमारी के चलते उनकी पत्नी भी उनके साथ नहीं हो पाई हैं।WWE ने साल 2004 में हॉल ऑफ फेम में किया था शामिलग्राहम ने साल 2021 में WWE के साथ 'Nostalgia Contract' साइन किया था। ग्राहम ने खुद इस बारे में बताते हए WWE दिग्गज विंस मैकमैहन का आभार जताया था। आपको बता दें साल 2004 में उन्हें WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। ग्राहम का ठीक होना अब बहुत मुश्किल लग रहा है। आए दिन उनकी हालत और भी खराब होती जा रही है। फैंस जरूर उनके लिए दुआ करेंगे।OVP - Retro Wrestling Podcast@ovppodcast44 years ago at MSG:Dusty Rhodes vs Superstar Billy Graham11118WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।