'मिस्टर WrestleMania'- Roman Reigns ने फिर लूटी वाहवाही, WWE दिग्गज ने गढ़े कसीदे

WWE
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

JBL Give Massive Accolade To Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने खुद को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक के रूप में स्थापित कर लिया है। साल 2020 के बाद से तो उनका करियर ही बदल गया। आज दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। आए दिन रोमन की तारीफ को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। इस बार दिग्गज जेबीएल ने उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने रेंस को मिस्टर WrestleMania कहा है। ये बहुत बड़ी बात जेबीएल ने उन्हें लेकर कही है।

Ad

WrestleMania XL में इस साल रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हुई थी। नाईट 2 में उन्होंने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था। मुकाबले में द रॉक, द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों की एंट्री देखने को मिली थी। अंत में कोडी ने काफी दिक्कतों के बाद रेंस को हराकर उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था।

हाल ही में Backstage Pass पर लाइव सवाल-जवाब के दौरान जेबीएल से उनकी राय देने के लिए कहा गया कि वो नए जमाने के मिस्टर WrestleMania किसे मानते हैं। आप सभी को पता है कि पहले शॉन माइकल्स को ये उपनाम दिया गया था। जेबीएल ने रेंस की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए कहा,

हां, रोमन रेंस। उन्होंने सबसे ज्यादा WrestleMania को हेडलाइन किया है। वो हमेशा चर्चा में रहे हैं। वो अभी भी उतने ही हॉट हैं जितने पहले थे। आप हमेशा उन लोगों के बारे में बात करते हैं जो रुचि पैदा कर सकते हैं। रोमन रेंस हमेशा से टॉप पर रहे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस का होगा तगड़ा मुकाबला

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। तब से उनकी राइवलरी सोलो और उनकी नई ब्लडलाइन से चल रही है। इनकी फ्यूड को कंपनी द्वारा शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है। Survivor Series 2024 में फैंस को ब्लडलाइन WarGames मैच देखने को मिलेगा। इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रोमन की टीम में सीएम पंक भी शामिल हो गए हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications