73 साल के WWE हॉल ऑफ फेमर की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, अचानक दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Jerry Lawler: WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी लॉलर (Jerry Lawler) को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें जल्द नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट सामने आ गया है।

Ad

जैरी लॉलर के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी हेल्थ के बारे में बताया गया है। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। हेल्थ पर पॉजिटिव अपडेट देते हुए कहा गया है,

मंडे को बड़ा स्ट्रोक आ गया था और अब वो रिकवरी कर रहे हैं। बहुत कम वो बोल पा रहे हैं, रीहैब के बाद फुल रिकवरी जल्द हो जाएगी। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ जल्द वापसी के लिए कहा है।
Ad

दरअसल सीनियर जर्नलिस्ट बिल एप्टर ने जैरी लॉलर की तबीयत के संबंध में एक वीडियो क्लिप शेयर किया था। जिसमें उन्होंंने लॉलर की तबीयत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी गर्दन में कुछ दिक्कत आ गई थी। खैर लॉलर की अब सर्जरी हो गई है और वो जल्द ही सही हो जाएंगे। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को राहत मिली होगी।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में दिखे थे जैरी लॉलर

अचानक दौरा पड़ने के कारण लॉलर की हालत खराब हुई थी। इसके बाद फैंस भी घबरा गए थे। 73 साल की उम्र में लॉलर की ये हालत शायद फैंस देख नहीं पा रहे होंगे। लॉलर को आखिरी बार Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में WWE टीवी पर देखा गया था। वहां वो किक-ऑफ शो में इवेंट पर चर्चा करते हुए दिखाई दिए थे।

लॉलर की उम्र ज्यादा है लेकिन अभी भी वो रेसलिंग करते हैं। ये देखकर सभी हैरानी में पड़ जाते हैं। लॉलर ने अपना आखिरी मैच इसी साल 21 जनवरी को AML Act of WarGames 2 इवेंट में लड़ा था। उन्होंने द बीयर सिटी ब्रूज़र को मात दी थी। खैर बड़ी समस्या से वो इस समय जूझ रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द वो फिट होकर अपने फैंस को अच्छी खुशखबरी देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications