WWE Legend Predictions For WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना, सीएम पंक और जे उसो जैसे बड़े स्टार्स अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। दिग्गज जैफ जैरेट ने अब शो को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो अलग सुपरस्टार्स का नाम बताया है जो इवेंट में सभी का दिल जीत सकते हैं।
नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, जॉन सीना और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है। वहीं नाईट 2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा जे उसो और गुंथर के बीच होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। शो में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी।
My World पॉडकास्ट में हॉल ऑफ फेमर जैफ जैरेट ने WrestleMania 41 को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने सभी को नजरअंदाज करते हुए टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन दोनों के बीच WrestleMania 41 में बहुत ही शानदार मैच होगा। जैरेट ने कहा,
मेरे मन में एक खास विचार आया है। टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की शो में सबसे अच्छा काम करने वाले हैं। इनके आसपास ही सभी बातें हो रही हैं। कौन हील है और कौन बेबीफेस कुछ पता नहीं चल रहा है। WWE द्वारा इस चीज को एकदम सही तरीके से सेट किया गया है। इन दोनों का मैच शो में सबसे शानदार रहने वाला है।
क्या WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन की होगी हार?
टिफनी स्ट्रैटन ने इस साल की शुरुआत में विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। शार्लेट फ्लेयर ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता और फिर अपने मेनिया प्रतिद्वंदी के रूप में टिफनी को चुना। अभी तक इनकी राइवलरी शानदार रही है। WWE ने हमेशा फ्लेयर को बड़ा पुश दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। हो सकता है कि वो टिफनी को हराकर नई चैंपियन बन जाएं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।