WWE Hall of Famer Son Passed Away: WWE हॉल ऑफ फेमर रिकी मॉर्टन (Ricky Morton) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके बेटे का अचानक निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। रिकी मॉर्टन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। रॉबर्ट गिब्सन के साथ उन्होंने बहुत काम किया था। इन दोनों की टैग टीम का नाम Rock 'n' Roll Express था। इसे अब तक की सबसे महान टैग टीमों में से एक माना जाता है। मॉर्टन ने WWE सहित पूरी दुनिया में काम किया। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज रिकी मॉर्टन ने फेसबुक के जरिए बताया कि कुछ दिन पहले उनके छोटे बेटे जोनाथन मॉर्टन का निधन हो गया है। इस खबर के बाद से रेसलिंग जगत में सन्नाटा छा गया। फैंस ने मॉर्टन के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही साथ रेसलिंग जगत के अन्य स्टार्स ने भी दुुख व्यक्त किया। मॉर्टन ने अपने बेटे को याद करते हुए फेसबुक में लंबा-चौड़ा संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि हाल के सप्ताह में, मैं शायद दूर-दूर लग रहा था। आप समझें की ये कभी भी प्यार के कारण नहीं था। इसके लिए जो मुझे गर्व महसूस हुआ वो था। कभी-कभी शब्दों के व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। एक पिता के प्यार की गहराई। एक पिता को कभी भी अपने बच्चे के खोने के अनुभव से नहीं गुजरना चाहिए। ये बहुत ही दर्दनाक है और मैं इसे अच्छे से महसूस कर सकता हूं। मैं अपने छोटे बेटे जोनाथन मॉर्टन के निधन को बहुत ही दुखी मन से शेयर कर रहा हूं।WWE दिग्गज रिकी मॉर्टन का टूटा दिलहॉल ऑफ फेमर की इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो टूट चुके हैं और उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके बेटे को क्या-क्या चीजें पसंद थीं। मॉर्टन ने बताया, जोनाथन मेरे प्यार का प्रतीक था। उसने कई चीजों में शानदार प्रदर्शन किया। उसे एथलेटिक्स में नाम बनाना अच्छा था। संगीत की दुनिया में भी उसने बहुत नाम कमाया। उन्होंने कुछ सॉन्ग भी लिखे जो बहुत लोगों को पसंद आए। वो फैमिली पर्सन था। जोनाथन हमारे दिलों में हमेशा के लिए रहेंगे। कृपया मेरी फैमिली की निजता का सम्मान करें। मैं अपने फैंस को धन्यवाद देता हूं।