The Great Khali Latest Viral Video: WWE में द ग्रेट खली (The Great Khali) ने बहुत नाम कमाया। अपनी लंबी कद-काठी के कारण वो एकदम से फेमस हो गए थे। विंस मैकमैहन ने भी उन्हें शुरूआत से ही काफी अच्छा पुश दिया था। इसी कारण से वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बन गए थे। खैर मौजूदा समय में खली इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो के कारण काफी चर्चा में रहते हैं, जो बहुत जल्दी वायरल हो जाती हैं। बड़ी बात ये है कि फैंस के अनोखे कमेंट देखने को मिलते हैं। भारतीय दिग्गज की एक वीडियो में इस बार भी यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया व्यक्त कर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।खली इंस्टाग्राम पर साधारण वीडियो पोस्ट नहीं करते हैं। वो ऐसी हरकतें करते हुए नज़र आते हैं जिसमें कमेंट की बाढ़ आ जाती है। इसके बाद फैंस की अनोखी गुजारिश देखने को मिलती हैं। इस बार खली ने मुक्के से ईंट तोड़ते हुए खास वीडियो पोस्ट किया है। वो अपने हाथ की मजबूत पकड़ को सभी को दिखा रहे हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि खली के हाथ के ऊपरी भाग में थोड़ा चोट भी लगी, जिसे उन्होंने खुद दिखाया। View this post on Instagram Instagram Postखली ने जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया वैसे ही फैंस ने कमेंट करने शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि, सर मुक्का मारकर चीन की दीवार तोड़ दो। इससे सभी अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रशंसक किस लेवल की मांग उनसे करते हैं। आप इस मजेदार कमेंट को नीचे देख सकते हैं।फैन का मजेदार कमेंट (Photo: The Great Khali Instagram Comments)WWE में द ग्रेट खली की द अंडरटेकर के साथ रही थी जबरदस्त राइवलरीWWE में द ग्रेट खली की कई दिग्गजों के साथ शानदार राइवलरी रही थी। द अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड तो काफी प्रसिद्ध रही। फैंस आज भी इसे याद रहते हैं। जॉन सीना और बिग शो के साथ भी वो टकरा चुके हैं। 2014 के बाद WWE रिंग में खली का जलवा बहुत कम बार देखने को मिला। WWE ने साल 2021 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर खास सम्मान दिया था। खली की कभी एक अंतिम मैच के लिए फ्यूचर में WWE में वापसी हुई तो सभी को अच्छा लगेगा।