Drew McIntyre और Sheamus को मिला टाइटल मैच, अगले हफ्ते WWE SmackDown में Roman Reigns के भाइयों के खिलाफ मचाएंगे बवाल

Pankaj
WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगा तगड़ा मुकाबला
WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगा तगड़ा मुकाबला

The Usos: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक बड़े मैच का ऐलान भी कर दिया है। द उसोज़ (The Usos) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को शेमस (Sheamus) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अब इस मैच के बारे में सुनकर ही फैंस उत्सुक हो गए होंगे। आप सोच सकते हैं कि कितना तगड़ा ये मुकाबला होगा।

Ad

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा था। शो की शुरूआत में शेमस और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में द उसोज़ ने अंत में शेमस के ऊपर अटैक कर दिया था। इस वजह से सैमी की जीत हो गई। इसके बाद बैकस्टेज में शेमस ने जिमी और जे उसो के ऊपर अटैक किया था।

Ad

WWE Raw में भी होगा द उसोज़ का तगड़ा मुकाबला

Raw में अगले हफ्ते भी द उसोज़ अपनी चैंपियनशिप को इलायस और मैट रिडल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। फैंस को अगले हफ्ते होने वाले इन दोनों मैचों में मजा आएगा। WWE Survivor Series WarGames 2022 में भी द ब्लडलाइन और ब्रॉलिंग ब्रूट्स के बीच वॉरगेम्स मुकाबला हुआ था। द ब्लडलाइन ने वहां पर जीत हासिल की थी।

Ad

मैकइंटायर और शेमस के पास अब चैंपियनशिप जीतने का सुनहरा मौका होगा। दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। द उसोज़ को कड़ी टक्कर इनके द्वारा मिलेगी। इस मैच के बाद Royal Rumble 2023 के लिए भी रास्ता खुल जाएगा। कुछ बड़ी खबरें फैंस को पता चल जाएंगी।

Royal Rumble 2023 में होने वाले मैचों को लेकर अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। फैंस इस चीज का इंतजार कर रहे हैं। इस इवेंट में भी द उसोज़ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। देखना होगा कि उनके प्रतिद्वंदी कौन होंगे। अब फैंस ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोमन रेंस भी अगले हफ्ते आ सकते हैं। वो आएंगे तो फिर और भी बवाल देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications