WWE भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को हर कोई जानता है। WWE ने भारत का काफी नाम किया और हर किसी को उनके गर्व है। इसके अलावा पिछले कुछ समय से वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो अपने पोस्ट से फैंस को काफी एंटरटेन करते हैं। खली के खाने वाले वीडियो भी काफी वायरल होते हैं।हाल ही में द ग्रेट खली का WWE Now India ने खास इंटरव्यू किया और इसमें उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर वो दिन में कितने अंडे खाते हैं। द ग्रेट खली ने जवाब देते हुए कहा,"मैं सारे फास्ट फूड खाता हूं, लेकिन लोगों ने मुझे बदनाम किया हुआ है कि मैं बहुत अंडे खाता हूं। मैं दिन में 20-25 अंडे खाता हूं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि द ग्रेट खली अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग रील्स डालते रहते हैं। वो अपने वर्कआउट, बेटी के साथ मस्ती, अपनी एकडमी, खाने-पीने और गानों पर डांस करते हुए वीडियो डालते रहते हैं। फैंस भी उनके वीडियो पर मजेदार कमेंट्स करते हैं।WWE Hall of Famer बन चुके हैं द ग्रेट खलीद ग्रेट खली WWE में रहते हुए वर्ल्ड चैंपियन बने थे और उन्होंने जॉन सीना, द अंडरटेकर, केन, बतिस्ता जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स का सामना किया हुआ है। वो वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय सुपरस्टार भी थे। उनकी उपलब्धि को देखते हुए ही WWE ने पिछले साल द ग्रेट खली को Hall of Fame में शामिल किया था।खली WWE को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया लगातार देते रहते हैं। WrestleMania 38 को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रेडिक्शन दी थी। उन्होंने रोमन रेंस के जीतने की बात कही थी और ऐसा ही हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर भारत में WrestleMania का आयोजन होता है तो दिल्ली में ही होना चाहिए। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने यह भी बताया था कि रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स उनके अच्छे दोस्त हैं। द ग्रेट खली की एकडमी के शैंकी इस समय WWE में काम कर रहे हैं। वो इस समय SmackDown में जिंदर महल के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। निश्चित ही फैंस उम्मीद करेंगे शैंकी भी द ग्रेट खली की तरह सफलता हासिल करे। इसके अलावा देखना होगा कि द ग्रेट खली की दोबारा WWE में वापसी होती है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।