जिंदर महल के साथी और भारतीय WWE सुपरस्टार अलग खेल खेलते हुए आए नजर, फैंस को दिया खास संदेश

रिंकू राजपूत ने शेयर की तस्वीरें
रिंकू राजपूत ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय WWE सुपरस्टार रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव रहते हैं। हमेशा वो कुछ नई पोस्ट डालकर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इंस्टाग्राम पर रिंकू ने इस बार कुछ तस्वीरें अपलोड की और इसमें वो काफी शानदार लग रहे हैं। तस्वीरों पर गौर करें तो रिंकू इस बार ऐक्स थ्रोइंग (कुल्हाड़ी फेंकने का आधुनिक खेल) करते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू ने इस बार कैप्शन में मोटिवेशनल बात भी अपने फैंस के लिए लिखी।

Ad
Ad

WWE में रिंकू राजपूत का जबरदस्त प्रदर्शन

WWE Raw में रिंकू राजपूत इस समय वीर नाम से परफॉर्म कर रहे हैं। जिंदर महल और शैंकी के साथ वो नजर आते हैं। कुछ समय पहले जिंदर महल ने इंजरी के बाद वापसी की थी। महल की वापसी धमाकेदार रही क्योंकि उन्होंने अकेले रिंग में एंट्री नहीं की। जिंदर के साथ भारतीय सुपरस्टार्स वीर और शैंकी भी नजर आए। तीनों ने मिलकर काफी धमाल इस दौरान रिंग में मचाया।

जिंदर महल की वजह से वीर और शैंकी को काफी फायदा मिल रहा है। WWE भी इन भारतीय सुपरस्टार्स को अब पुश देना चाहता है। महल की राइवलरी कुछ हफ्ते पहले पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ शुरू हुई। इस राइवलरी में वीर और शैंकी का रोल भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। MITB पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर लैडर मैच जीतने वाले थे लेकिन अचानक उनके ऊपर वीर और शैंकी ने हमला कर दिया था। महल ने भी बाद में आकर मैकइंटायर पर हमला किया था।

इस हफ्ते WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने अपना बदला लिया। दरअसल जिंदर महल इस बार अपना जन्मदिन Raw में मना रहे थे लेकिन इसमें मैकइंटायर ने खलल डाल दिया। मैकइंटायर ने पहले महल और वीर को चेयर से मारकर रिंग के बाहर भेजा। इसके बाद मैकइंटायर ने अपना पूरा गुस्सा शैंकी के ऊपर निकाला। शैंकी की हालत काफी खराब हो गई थी और उनकी पीठ पर काफी निशान पड़ गए थे।

शो के बाद तीनों सुपरस्टार्स ने मैकइंटायर को धमकी दी। अब अगले हफ्ते Raw में वीर और शैंकी एक बार फिर मैकइंटायर के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसका फायदा जिंदर महल भी उठाएंगे। पिछले कुछ सालों में वीर ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी और इसका ईनाम भी WWE ने उन्हें दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications