"कर्म करो और सही समय का इंतजार"- भारतीय WWE Superstar ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया जबरदस्त वीडियो

Ujjaval
WWE NXT ब्रांड का हिस्सा हैं सांगा
WWE NXT ब्रांड का हिस्सा हैं सांगा

WWE NXT सुपरस्टार सांगा (Sanga) के नाम से हर कोई परिचित होगा। भारतीय सुपरस्टार NXT ब्रांड में रहते हुए अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। सांगा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट डालते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन की एक वीडियो डाली और इसमें उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की।

Ad

सांगा काफी समय से NXT में नजर आ रहे हैं और उन्हें ताकतवर भी दिखाया जा रहा है। सांगा अपने शरीर पर काफी ध्यान देते हैं और लगातार वर्कआउट करते हैं। उन्होंने थोड़े समय पहले वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो बाइसेप्स ट्रेनिंग कर रहे थे। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा:

"परिणाम की चिंता का असर कभी भी अपने कर्म पर ना पड़ने दें, कर्म कारों और सही समय का इंतज़ार! जय हिंद"

यह रही NXT Superstar सांगा की पोस्ट:

Ad

सांगा का WWE करियर कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है और वो लगातार सुधार करते जा रहे हैं। अगर वो इसी तरह से अपने प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो जल्द ही उनका मेन रोस्टर डेब्यू होगा और वो सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित कर पाएंगे।

WWE NXT सुपरस्टार जल्द ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं

कुछ समय पहले ही भ्रह्मास्त्र फिल्म का ट्रेलर सामने आया था। इसमें मुख्य किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन का अहम किरदार है। फिल्म में वह भावेश सिंह का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए काफी सालों से हाइप थी क्योंकि बहुत समय पहले ही इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी।

इसके पहले सांगा उर्फ सौरव गुर्जर ने कई टीवी शोज़ में काम किया है। वो 'महाभारत' और 'संकटमोचन महाबली हनुमान' जैसे बड़े शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने एक्टिंग में सफलता हासिल करने के बाद रेसलिंग करियर की शुरुआत की। WWE में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है लेकिन उम्मीद है कि वो भविष्य में जरूर टॉप स्टार बनने में सफल रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications