Triple H: WWE के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही ट्रिपल एच (Triple H) ने कई स्टार्स को साइन किया है। कई स्टार्स WWE छोड़ने के बाद एक बार फिर से कंपनी में वापस आना चाहते हैं। इसी कड़ी में अब एक और स्टार टामा टोंगा (Tama Tonga) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि WWE उन्हें लगातार साइन करने की कोशिश कर रही है।हाल में ही टामा टोंगा ने Tokyo Sports को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान 40 साल के टोंगा ने कहा कि द गेम, उन्हें लगातार साइन करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"मैं हमेशा से टॉप पर था। आप देख सकते हैं कि मैं जापान में अपने छोटे से करियर में क्या-क्या हासिल किया है। मैंने यहां पर सबसे अच्छा ग्रुप शुरू किया था। ये ग्रुप बुलेट क्लब था। इस ग्रुप से भी मुझे निकाल दिया गया था। किसी ने भी मेरे पर भरोसा नहीं किया था। लेकिन ये सब होता रहता हैं। मुझे सिर्फ खुद पर भरोसा करना था। मैं भी दुनिया का बेस्ट रेसलर बन सकता हूं। मैं New Japan Pro Wrestling के सबसे महान रेसलर्स में से एक हो सकता हूं। इसके बाद मैं WWE भी जा सकता हूं क्योंकि वो लगातार मुझे साइन करने की कोशिश कर रहे हैं और मैं हेलो बोल सकता हूं।"WrestlePurists@WrestlePurists“All you need is to believe in yourself. I will be the best wrestler. It could be the ultimate legend of New Japan Pro Wrestling, or it could be WWE, Because WWE is knocking hard on my door. And I might say, 'Hello.'"- Tama Tonga(via Tokyo Sports)1681122“All you need is to believe in yourself. I will be the best wrestler. It could be the ultimate legend of New Japan Pro Wrestling, or it could be WWE, Because WWE is knocking hard on my door. And I might say, 'Hello.'"- Tama Tonga(via Tokyo Sports) https://t.co/uZK253y8DzWWE के अलावा कई बड़े प्रमोशन का हिस्सा रह चुके हैं टामा टोंगाबता दें कि टामा टोंगा इस समय New Japan Pro Wrestling का हिस्सा हैं, जहां पर वो द नेवर ओपनवेट चैंपियन है। इसके अलावा उन्होंने फेमस ग्रुप द बुलेट क्लब को बनाया था। वो नॉर्थ अमेरिका में भी रेसलिंग कर चुके हैं। इसके अलावा वो IMPACT Wrestling और ROH जैसे प्रमोशन का भी हिस्सा बन चुके हैं। वो ROH में दो बार टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।Tama Tonga@Tama_TongaRoyal Blood 🩸 ..📸 Tomohiro140582Royal Blood 👑 🩸 ..📸 Tomohiro https://t.co/Ln1wxSSboJटामा टोंगा करीब 15 साल से प्रो-रेसलिंग की दुनिया का हिस्सा हैं। उन्होंने 2008 में डेब्यू किया था। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या फ्यूचर में WWE उन्हें साइन करता है। टामा टोंगा के WWE में आने से फैंस को कई नई स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा वो फिन बैलर, एजे स्टाइल्स के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। फिन बैलर और एजे स्टाइल्स भी कभी द बुलेट क्लब के लीडर रह चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।