WWE दिग्गज की चोट पर अहम अपडेट, हाल में की थी वापसी, फैंस के लिए बुरी खबर?

Ujjaval
WWE दिग्गज की चोट पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज की चोट पर अपडेट (Photo: WWE.com)

AJ Styles Injury Update: WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स (AJ Styles) SmackDown के हालिया एपिसोड में नज़र आए थे। उनकी वापसी से फैंस बहुत खुश थे लेकिन चोटिल भी हो गए। इसी वजह से वो अपना मैच जारी नहीं रख पाए। फैंस एजे के लिए काफी चिंतित थे और अब उनके स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा लग रहा है कि एजे एक बार फिर एक्शन से दूर हो सकते हैं। यह फैंस के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE की बैकस्टेज अनाउंसर जैकी रेडमंड ने हाल ही सोशल मीडिया पर आकर एजे स्टाइल्स की चोट पर अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी बताया है कि एजे स्टाइल्स को लिस्फरेन्स इंजरी हुई है और आने वाले समय में MRI जांच से पता चलेगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया। उन्होंने कहा,

"SmackDown से बाहर आने पर मैं एक चीज़ कंफर्म कर सकती हूं कि एजे स्टाइल्स को 'मिड फुट लिगमेंट स्प्रेन' है, जिसे लिस्फरेन्स इंजरी भी कहा जा सकता है। एजे स्टाइल्स इस हफ्ते MRI कराने वाले हैं, जिससे पता चल जाएगा कि चोट कितनी गंभीर है।"

इसी चीज़ पर WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक तरह से चोट को कन्फर्म किया। उन्होंने बताया कि सभी चीज़ें एक कारण से ही होती हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को अपडेट रखने का वादा किया। उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि सभी चीज़ें एक कारण से होती हैं। मैं आपको अपडेट देता रहूंगा।"

आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में वापसी पर एजे स्टाइल्स ने क्या किया?

एजे स्टाइल्स WWE Clash at the Castle 2024 के बाद से ही नज़र नहीं आए थे। उन्होंने SmackDown के हालिया एपिसोड में वापसी की थी। उन्होंने बेबीफेस की तरह प्रोमो कट किया और फिर कार्मेलो हेज ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया। एलए नाइट भी यहां आए और फिर कार्मेलो vs स्टाइल्स मैच तय हो गया। यह मैच काफी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था। हालांकि, स्टाइल्स स्प्रिंगबोर्ड क्रॉसबॉडी मूव लगाने के चक्कर में गलत तरीके से लैंड कर गए। इसके बाद वो मैच में ज्यादा देर टिक नहीं पाए और रेफरी ने मैच को रोक दिया। स्टाइल्स इसी के बाद निराश होकर बैकस्टेज चले गए। स्टाइल्स को बाद में बैसाखी का सहारा लेते हुए भी देखा गया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications