"मेरा डेब्यू बहुत ही शर्मनाक था", दिग्गज ने WWE में 8 साल पूरे होने पर दिया भावुक संदेश

Ujjaval
बैकी लिंच का WWE में सफर काफी अच्छा रहा है
बैकी लिंच का WWE में सफर काफी अच्छा रहा है

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने हाल ही में WWE में अपने डेब्यू को 8 साल पूरे कर लिए हैं। बैकी ने कुछ समय पहले इस विषय में ट्वीट किया और फैंस को एक भावुक संदेश दिया। आपको बता दें कि बैकी लिंच ने 26 जून 2014 को NXT के एक एपिसोड में अपना टेलीवाइज्ड WWE डेब्यू किया था।

Ad

WWE दिग्गज बैकी लिंच ने भावुक संदेश देकर फैंस को किया मोटिवेट

बैकी लिंच का डेब्यू उनके डांस की वजह से फेमस था। दरअसल, लिंच ने पूर्व WWE सुपरस्टार समर रे के साथ मैच के पहले एंट्रेंस के समय आयरिश डांस किया था। बैकी लिंच के लिए यह पल निराशाजनक था। बैकी को कभी भी NXT में विमेंस चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिल पाया था। हालांकि, उन्होंने साशा बैंक्स, शार्लेट फ्लेयर और बेली के खिलाफ कई यादगार मैच लड़े थे।

उन्हें WWE की फोर हॉर्सविमेन में गिना जाता था। बैकी का NXT और मेन रोस्टर पर विमेंस रिवोल्यूशन में बड़ा किरदार था। बैकी ने मेन रोस्टर पर शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन फिर वो WWE इतिहास की पहली SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं। इसके अलावा लिंच WrestleMania मेन इवेंट करने वाली मुख्य सुपरस्टार्स में से एक थीं।

उन्हें इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत भी मिली थी। बैकी लिंच ने कुछ समय पहले अपने डेब्यू को 8 साल होने पर ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट में अपनी पुरानी तस्वीर शेयर किया। असल में यह तस्वीर उनके NXT डेब्यू की है और उन्होंने यहां एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने यहां मुख्य रूप से अपने फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की। उन्होंने लिखा:

"8 साल पहले मेरा NXT या WWE इतिहास में सबसे शर्मनाक डेब्यू हुआ था। आज मैंने वो सभी चीज़ें हासिल कर ली है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। आज मैं हमेशा की तरह हिडैल्गो में मेन इवेंट करूंगी। आप अभी जहां हो, इससे यह नहीं पता चलता कि आप कहाँ तक जाने वाले हैं।"

आप नीचे बैकी लिंच का भावुक ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

बैकी लिंच की WWE ने शुरुआत भले ही निराशाजनक रही हो लेकिन अभी वो कंपनी की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications