WWE WrestleMania 41 में वापसी करने वाले पहले दिग्गज का नाम आया सामने, जिंदा कीड़े खाने वाला रेसलर फैंस को देगा तोहफा

WWE, WrestleMania 41, Boogeyman, Roman Reigns, John Cena
रिंग में खतरनाक अंदाज में एंट्री करते हुए बूगीमैन (Photo: WWE.com)

WWE Legend Announces Return WrestleMania: WWE द्वारा WrestleMania 41 के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार खूब मजा आने वाला है। कंपनी ने खास सरप्राइज भी तैयार किए होंंगे। खैर WWE दिग्गज बूगीमैन (Boogeyman) ने मेगा इवेंट में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। वो फैंस को तोहफा देने के लिए तैयार हैं।

Ad

WWE मेन रोस्टर में बूगीमैन ने साल 2005 से 2009 तक शानदार काम किया था। उनका कैरेक्टर बहुत ही खतरनाक था। जिंदा कीड़े वो खाते थे और हर कोई उन्हें देखकर डरता था। बुकर टी के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी। पिछले कुछ सालों में वो खास मौकों पर कंपनी में नज़र आए। वैसे बूगीमैन कई बार WWE में अपने अंतिम को लेकर बात रख चुके हैं। कंपनी द्वारा ये मौका उन्हें दिया जा सकता है।

दिग्गज ने ऐलान किया कि वो इस साल WrestleMania 41 में बूगीमैन के रूप में वापस आएंगे। वीडियो में उनके मुंह में हमेशा की तरह कीड़े थे। उन्होंने पूरे मुंह में पेंट भी किया था। वो अपने ऑरिजिनल गिमिक में नज़र आए। इसका मतलब साफ है कि फैंस को बूगीमैन से मिलने का मौका मिलेगा।

Ad

WWE WrestleMania 41 में होंगे बड़े मैच

WrestleMania 41 को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बड़े मुकाबले तय किए जा चुके हैं। नाईट 1 के मेन इवेंट में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच होगा। इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया है। पॉल हेमन के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। पंक ने कह दिया है कि वो ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान उनकी साइड पर खड़े रहेंगे। हालांकि, रॉलिंस ने भी पंक से फेवर की मांग कर दी है।

नाईट 2 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है। इसके अलावा भी धमाकेदार मैच होने वाले हैं। विमेंस डिवीजन का जलवा भी शो में दिखेगा। इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली और बियांक ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच भी विमेंस टाइटल के लिए टक्कर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications