"वो द बीस्ट हैं"- WWE दिग्गज ने Brock Lesnar के UFC में वापसी करने की संभावनाओं को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान दिया
WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान दिया

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने अपने खतरनाक अंदाज से बड़ा नाम बनाया है। लैसनर ने इसी तरह का प्रदर्शन UFC में भी किया था और बवाल मचाया था। अब पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बुकर टी (Booker T) ने ब्रॉक लैसनर की UFC में वापसी की संभावना को लेकर बयान दिया है।

Ad

PWMania को WWE Hall of Famer बुकर टी ने इंटरव्यू किया। इसी बीच उन्होंने ब्रॉक लैसनर के UFC में जाने की संभावना पर बात की। उन्होंने कहा,

"अगर 5 साल पहले यह बात निकलती, तो मैं हाँ बोलता लेकिन मैं लैसनर को कम नहीं आंकना चाहूंगा क्योंकि वो एक बीस्ट हैं और काफी अलग किस्म में व्यक्ति हैं। क्या वो वापस जाकर हैवीवेट डिवीजन में काम कर सकते हैं? UFC में? वो ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं। इसी वजह से मैं ऐसा नहीं बोलूंगा कि वो रिटर्न नहीं कर सकते।"

बुकर टी ने इसी विषय पर बात करते हुए बताया कि लैसनर अगर खुद चाहते हैं, तो फिर उन्हें UFC रिंग में देखा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा,

"यह चीज़ ब्रॉक लैसनर पर निर्भर करती है क्योंकि सवाल यही सामने आएगा कि क्या ब्रॉक लैसनर अपने शरीर को फिर से दांव पर लगाना चाहेंगे क्योंकि यह ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आसानी से किया जा सके। ब्रॉक लैसनर के पास काफी खतरनाक माइंडसेट है। उनकी यही सोच ने उन्हें UFC में सफलता दिलाई। मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर की वापसी इस चीज़ पर निर्भर होगी कि वो ऐसा करना चाहते हैं या नहीं।"

आप नीचे बुकर टी द्वारा दिया गया बयान सुन सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE और UFC को मर्ज किए जाने से Brock Lesnar की वापसी की राह होगी आसान?

WrestleMania 39 के बाद ऐलान हुआ था कि WWE को जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी MMA संस्था UFC के साथ मर्ज किया जाएगा। द बीस्ट WWE और UFC दोनों में काफी सफल रहे हैं। लैसनर ने UFC वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती है। लैसनर को UFC में लड़े हुए 7 साल हो गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2016 में हुए UFC 200 में लड़ा था। अब देखना होगा कि द बीस्ट WWE में बने रहते हैं या फिर UFC में दोबारा एंट्री करते हैं। खैर, उनकी वापसी की राह जरूर आसान हो गई है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications