Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की बेटी मया लैसनर (Mya Lesnar) मौजूदा समय में एथलेटिक्स की दुनिया में जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए नई ऊंचाईयां छू रही हैं। उनके जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एक खास अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। लैसनर की बेटी ने दोबारा एथलेटिक्स में अपना डंका बजाया है। View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर लंबे समय से कंपनी में नज़र नहीं आए। इस साल की शुरूआत में विंस मैकमैहन के ऊपर कुछ गंभीर आरोप लगे थे। उसमें लैसनर का नाम भी सामने आया था। इसके बाद कंपनी ने उनसे थोड़ा दूरी बना ली थी। पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। बहुत जल्द वो सरप्राइज एंट्री WWE रिंग में कर सकते हैं।Colorado State यूनिवर्सिटी ट्रैक और फील्ड के इंस्टाग्राम द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। मया लैसनर को 2024 Mountain West Indoor Female Athlete of the Year के लिए नामित किया गया है। उन्हें खास अंदाज में बधाई दी गई है। View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को मिली थी हारSummerSlam 2023 में अंतिम बार WWE रिंग में लैसनर नज़र आए थे। कोडी रोड्स के साथ उनका जबरदस्त मैच हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कोडी के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। उनके साथ रही स्टोरीलाइन से कोडी को बहुत बड़ा फायदा हुआ। अब वो धीरे-धीरे कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनते जा रहे हैं। WrestleMania 40 में इस साल उनके दो मुकाबले होंगे।पहले कहा जा रहा था कि Royal Rumble 2024 में लैसनर की वापसी होगी। ऐसा नहीं हो पाया। उनके लिए कंपनी ने पहले खास प्लान बनाया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि WrestleMania 40 में उनका और गुंथर का मैच होगा। अब ऐसा संभव नहीं है।ब्रॉक लैसनर की वापसी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने उनके लिए कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर बनाया होगा। बहुत जल्द वो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि WrestleMania 40 में इस साल कुछ दिग्गजों की वापसी हो सकती है। शायद लैसनर भी वापसी कर फैंस की एनर्जी को दोगुना कर सकते हैं।