Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की बेटी ने एक और स्कूल रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने Colorado State Rams ट्रैक & फील्ड टीम में जूनियर के रूप में यह कारनामा किया है। मया ने दिसंबर 2023 में Colorado State के लिए विमेंस शॉट पुट का रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 18.50 मीटर थ्रो का नया रिकॉर्ड बनाया था। इसे दोनों Rams कम्युनिटी के साथ-साथ WWE यूनिवर्स के कई मेंबर द्वारा सेलिब्रेट किया गया था। View this post on Instagram Instagram Post22 वर्षीय ट्रैक & फील्ड स्टार को इस हफ्ते Mountain West Women's Field एथलीट ऑफ द वीक चुना गया। उनका नया रिकॉर्ड केवल दो हफ्ते जारी रहा जब उन्होंने पिछले हफ्ते New Mexico Don Kirby Invitational में खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रॉक लैसनर उस वक्त वहां मौजूद थे जब मया ने 19.07 मीटर थ्रो का रिकॉर्ड बनाया था। बता दें, मया को Meet of the Mountain West Conference Indoor Track & Field चैंपियनशिप में विमेंस परफॉर्मर चुना गया। View this post on Instagram Instagram PostNCAA Women's Shot put 4 किलो ग्राम कैटेगरी में मया के 19.07 मीटर थ्रो से कोई आगे निकल नहीं पाया है। यही कारण है कि उन्हें Shot put चैंपियनशिप दी गई। ब्रॉक लैसनर की बेटी ने 22.06 मीटर थ्रो फेंककर विमेंस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। यह थ्रो Colorado State के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा थ्रो था और साथ ही इस थ्रो को 220 पाउंड कैटेगरी में देश में 12वां स्थान मिला। बता दें, पैट मैकेफी ने हाल ही में बताया कि मया लैसनर पेरिस, फ्रांस में होने जा रहे समर ओलंपिक में यूएस का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।Brock Lesnar को WWE 2K24 से हटा दिया गया हैब्रॉक लैसनर की Royal Rumble 2024 के जरिए WWE में वापसी होने वाली थी लेकिन उनके विवादों में फंसने के बाद उनकी वापसी टाल दी गई। यही नहीं, उन्हें Supercard Video Game सीरीज और WWE 2k24 रोस्टर से हटा दिया गया। लैसनर शुरूआत में WWE 2k24 के WrestleMania एडिशन के कवर पर होने वाले थे लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।यही नहीं, WWE ने अपने ओपनिंग वीडियो में ब्रॉक लैसनर को एलए नाइट से रिप्लेस कर दिया है। यह चीज़ दर्शाती है कि WWE खुद को बीस्ट से पूरी तरह अलग करने की कोशिश कर रही है।