WWE दिग्गज Brock Lesnar की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर लूटी वाहवाही, बड़ी चैंपियनशिप हासिल कर बजाया अपना डंका 

जानिए WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की बेटी ने क्या कारनामा किया?
जानिए WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की बेटी ने क्या कारनामा किया?

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की बेटी मया (Mya) ने एक और मुकाम हासिल किया है। उन्होंने एक और चैंपियनशिप हासिल की है। अपने करियर की उपलब्धियों में उन्होंने एक और चीज अपने लिए जोड़ ली है।

Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर अभी तक कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। पिछले महीने ट्रिपल एच ने कहा था कि वो कंपनी के साथ बने हुए हैं। लैसनर की वापसी पहले इस साल की शुरूआत में होने वाली थी लेकिन प्लान में बदलाव कर दिया गया था।

लैसनर इस समय अपने घर में हैं लेकिन उनकी बेटी अपने करियर में अच्छी प्रगति कर रही हैं।CSU Track and Field के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया गया कि वो 62 मीटर निशान के साथ विमेन हैमर थ्रो चैंपियन बन गईं हैं। आप पोस्ट को नीचे देख सकते हैं।

Ad

कुछ समय पहले मया ने NCAA Track & Field National चैंपियनशिप में शॉट पुट सैगमेंट जीता था। उन्होंने 18.53 मीटर का थ्रो करते हुए ये जीत हासिल की थी।

Ad

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर की बेटी ने जताई थी खुशी

पिछली बार जब मया ने चैंपियनशिप हासिल की थी तब वो बहुत खुश नज़र आईं थी। हालांकि, उन्होंने ब्रॉक लैसनर को विशेष तौर पर धन्यवाद नहीं कहा लेकिन अपने परिवार और दोस्तों का समर्थन मिलने की बात कही थी। उन्होंने इंंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए कहा था,

नेशनल चैंपियन। ये एक ऐसा पल था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी। मैं लास्ट तक कायम रही और मैंने बहुत संघर्ष किया। मैंने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा और सिस्टम पर भरोसा किया। मेरे ऊपर भरोसा करने वाले सभी लोगोंं को मैं धन्यवाद कहूंगी। मुझे हर दिन मिलने वाले प्यार और प्यार के बिना ये संभव नहींं था।

उम्मीद है कि ब्रॉक लैसनर की बेटी आगे भी बहुत नाम कमाएंगी। आप सभी को पता है कि रेसलिंग की दुनिया में लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। वो अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। पिछले साल SummerSlam में उन्होंने कोडी रोड्स के खिलाफ अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद से वो WWE रिंग में नज़र नहीं आए। देखना होगा उनकी वापसी कब होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications