Brock Lesnar and Edge: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में WWE फैंस को कई यादगार मैच और रिटर्न देखने को मिलें हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ऐज (Edge) रिंग के पास बातचीत करते हुए दिखाई दिए हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर का सामना रोमन रेंस से हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अपना WWE यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड किया था। इसके अलावा ऐज ने भी शो के दौरान वापसी की थी। उन्होंने शो में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट पर अटैक किया था।SummerSlam 2022 में साथ में दिखे WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और ऐजSummerSlam 2022 शो शुरू होने से पहले ब्रॉक लैसनर और ऐज एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से हंसते हुए बातचीत करते हुए देखे गए थे, जिसके बाद इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आप भी इस फोटो को यहां पर देख सकते हैं।Wrestle Ops@WrestleOpsEdge & Brock Lesnar hours before SummerSlam 2022.What a photo.156311051Edge & Brock Lesnar hours before SummerSlam 2022.What a photo. https://t.co/zEzpWuLf5Vइस फोटो के आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस इन दोनों स्टार्स को एक-दूसरे के खिलाफ स्टोरीलाइन में देखने की डिमांड भी करने लगे हैं।बता दें कि ब्रॉक लैसनर और ऐज ने कभी भी सिंगल्स मैच में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। हालांकि, ये दोनों ही स्टार्स WWE Rebellion 2002 में हैंडीकैप मैच में एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। इस मैच में ऐज का सामना ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमेन से हुआ था, जिसमें ऐज को हार का सामना करना पड़ा था।इसी दौरान SmackDown के शो में ऐज और रे मिस्टीरियो की जोड़ी का सामना ब्रॉक लैसनर और ताजीरी से हुआ था। इस मैच में ऐज और रे मिस्टीरियो की जोड़ी को जीत मिली थी। हालांकि, अब यह दोनों ही स्टार्स एक बार सिंगल्स मैच में एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। यह मैच किसी भी शो का मेन इवेंट हो सकता है। फैंस भी इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।