WWE दिग्गज Brock Lesnar ने पत्नी के साथ नए लुक में ढाया कहर, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल

WWE
देखिए WWE स्टार ब्रॉक लैसनर की खास तस्वीर (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar New Photo With Sable: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का कोडी रोड्स के साथ मुकाबला हुआ था। लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। तब से WWE टीवी पर उनकी एंट्री नहीं हुई है। मौजूदा समय में उनकी वापसी की अटकलें और अफवाहें लगातार चल रही हैं। द बीस्ट पब्लिक के बीच बहुत कम नज़र आते हैं। इस बार उनकी लंबे समय बाद तस्वीर सामने आई है। मजेदार बात ये है कि उनके साथ उनकी पत्नी सेबल भी हैं। लैसनर और सेबल की कई सालों बाद साथ में तस्वीर देखकर फैंस को खुशी जरूर होगी।

Ad

ब्रॉक लैसनर की इस साल की शुरूआत में WWE में वापसी होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दरअसल एक गंभीर मामले में उनका नाम सामने आ गया था। इसके बाद कंपनी ने उनसे थोड़ा दूरी बना ली थी। अब उनके साथ धीरे-धीरे चीजें सही होती हुई दिख रही हैं। वो बहुत जल्द WWE में वापसी करते हुए नज़र आ सकते हैं। फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले साल किसी बड़े इवेंट में उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है। WWE ने जरूर उन्हें लेकर खास प्लान बनाया होगा।

खैर द बीस्ट इस बार अपने दोस्तों के साथ नज़र आए। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जींस और टी-शर्ट पहने हुए लैसनर काफी तगड़े दिख रहे हैं। उन्होंने इस बार अपनी दाढ़ी भी काफी लंबी रखी हुई है। अपने इस खास लुक में पूर्व चैंपियन कहर ढा रहे हैं। आप उनकी धमाकेदार तस्वीर नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया था बड़ा बयान

अच्छी बात ये है कि ब्रॉक लैसनर WWE के साथ बने हुए हैं। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने दी थी। द गेम ने बताया था कि वो जब चाहें तब वापसी कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि द बीस्ट की WWE में एंट्री उनके ऊपर ही निर्भर करेगी। लैसनर की गुंथर के साथ राइवलरी हर कोई देखना चाहता है। गुंथर इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी हैं। द बीस्ट आकर उन्हें चुनौती देंगे तो मजा आएगा। WWE ने इस ड्रीम मैच को लेकर जरूर अच्छा प्लान बनाया हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications