Charlotte Flair & Tiffany Stratton: WWE NXT बैटलग्राउंड (Battleground 2023) इवेंट का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। इस शो में कई क्वालिटी रेसलिंग मैच देखने को मिले थे। NXT ब्रांड के पास काफी समय से कोई विमेंस चैंपियन नहीं थीं। इसके लिए टूर्नामेंट चल रहा था। Battleground 2023 में फाइनल का आयोजन किया गया। इसमें टिफनी स्ट्रेटन (Tiffany Stratton) ने जीत दर्ज की और इसी पर अब शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।टिफनी स्ट्रेटन असल में शार्लेट फ्लेयर की बड़ी फैन हैं और वो कई बार 14 बार की विमेंस चैंपियन की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने फ्लेयर के खिलाफ लड़ने की इच्छा भी जताई है। टिफनी के लिए NXT विमेंस चैंपियन बनना उनके करियर का सबसे बड़ा मौका था। इसी चीज़ पर शार्लेट फ्लेयर ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने WWE NXT के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए "बधाई हो!" लिखा।आप नीचे शार्लेट फ्लेयर का पोस्ट देख सकते हैं:Charlotte Flair@MsCharlotteWWECongratulations woman! twitter.com/wwenxt/status/…WWE NXT@WWENXTLadies and gentlemen, it's TIFFY TIME!@tiffstrattonwwe is the new #WWENXT Women's Champion!#NXTBattleground4556481Ladies and gentlemen, it's TIFFY TIME!@tiffstrattonwwe is the new #WWENXT Women's Champion!#NXTBattleground https://t.co/sB2DWlSI55Congratulations woman! 👏 twitter.com/wwenxt/status/…WWE NXT Battleground तक आने का सफर Tiffany Stratton के लिए आसान नहीं थानई NXT विमेंस चैंपियन पाने के लिए एक टूर्नामेंट रखा गया था। यहां टिफनी स्ट्रेटन ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले राउंड में जिजी डोलिन को हराया। साथ ही सेमीफाइनल में रॉक्सेन पेरेज़ पर टिफनी को बड़ी जीत मिली। इसी के साथ फाइनल में स्ट्रेटन का मैच लायरा वैलकिरी से तय हुआ। वैलकिरी को WWE में डेब्यू किए ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसके बावजूद उन्होंने काफी प्रभावित किया है।NXT Battleground 2023 के फाइनल में टिफनी स्ट्रेटन और लायरा वैलकिरी के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे की हालत खराब करते हुए चैंपियनशिप जीतने की पूरी कोशिश की। हालांकि, यह चीज़ बिल्कुल भी आसान नहीं थी। टिफनी पहली बार में अपना फिनिशर लगाने में असफल रहीं।दूसरी बार में स्ट्रेटन ने लायरा को रिंग कॉर्नर के करीब धराशाई किया। साथ ही टॉप रोप से अलग अंदाज में मूनसॉल्ट लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ वो NXT विमेंस चैंपियनशिप जीत गईं। देखना होगा कि उनका टाइटल रन किस तरह का रहता है।🔥 ❌  GOAT GOD  🔥 ❌ #HayterSZN (-_•)@GOATGOD_1000Tiffany Stratton For NXT Women’s Champion LETS DO THIS!🏽 #NXTBattleground245Tiffany Stratton For NXT Women’s Champion LETS DO THIS!🔥👏🏽 #NXTBattleground https://t.co/kPAqmqssYGWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं