WWE दिग्गज CM Punk के साथ हुई अजीब दुर्घटना, फ्लाइट और Backlash France दोनों हुए मिस, दी हैरान करने वाली खबर

WWE सुपरस्टार सीएम पंक के लिए शो के बाद बढ़ी मुश्किल
WWE सुपरस्टार सीएम पंक के लिए शो के बाद बढ़ी मुश्किल

CM Punk: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) बैकलैश (Backlash) के प्री शो का हिस्सा थे। इसमें उनके साथ जैकी रेडमंड (Jackie Redmond) और बिग ई (Big E) थे। इस प्री-शो के बाद पंक के साथ एक दुर्घटना हो गई, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

Ad

सीएम पंक ने फ्रांस का सफर नहीं किया था, बल्कि उन्होंने कंपनी के हेडक्वार्टर से ही इस शो को शूट किया था। इसके खत्म होने के बाद जब वह अपना सूट बदलने गए, तो वह वहां लॉक हो गए थे। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करके फैंस के साथ साझा की।

सीएम पंक ने जो वीडियो पोस्ट की, उसमें उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से बाथरूम में बंद हैं और हेडक्वार्टर में मौजूद सभी लोग जा चुके हैं। इसकी वजह से उन्होंने ना सिर्फ Backlash शो को मिस किया, बल्कि उन्होंने इसके कारण अपनी घर वापसी की फ्लाइट को भी मिस कर दिया है।

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि वह हेडक्वार्टर में ही आराम करेंगे, क्योंकि वह अब वहां फंस गए हैं और वह जिम जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने अंत में कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि हेडक्वार्टर से किसी ने इन वीडियोज को देखा हो।

WWE सुपरस्टार सीएम पंक इस समय चोटिल सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं

सीएम पंक इस साल WWE Backlash का हिस्सा इसलिए नहीं थे, क्योंकि उन्होंने Royal Rumble में अपने ट्राइसेप्स को चोटिल कर लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अगले Raw में दी थी। वह अब भी उससे उबरकर रिंग में एक्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। उनके कारण ही ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania XL में अपनी WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को कुछ ही पलों में हारना पड़ा था।

ड्रू भी इस समय चोटिल हैं और इसकी वजह से एक्शन से दूर हैं। वह टीवी पर जरूर नजर आते हैं लेकिन WrestleMania XL में एल्बो में चोट के कारण ड्रू अभी मेडिकली क्लियर नहीं हैं। कंपनी चाहती है कि यह दोनों सुपरस्टार्स ठीक हो जाएं, ताकि इनके बीच में स्टोरलाइन शुरू की जा सके।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications