CM Punk: WWE दिग्गज सीएम पंक (CM Punk) को मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं। पंक ने थोड़े समय पहले सर्जरी कराई थी। वो चोट से ठीक होने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। बेस्ट इन द वर्ल्ड ने अब अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया।सीएम पंक ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने यहां अपनी चोट को लेकर जानकारी दी। उनकी सर्जरी को 8 दिन हो गए हैं और वो लगातार रिहैब कर रहे हैं। पंक ने यहां वर्कआउट की दो वीडियो डाली। वो यहां अपने चोटिल हाथ के साथ हल्का वर्कआउट करते हुए नज़र आ रहे हैं।आप नीचे उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:WWE दिग्गज सीएम पंक की स्टोरी का स्क्रीनशॉटWWE दिग्गज CM Punk को किस Superstar ने चोटिल किया है?ड्रू मैकइंटायर ने लगातार बताया है कि वो सीएम पंक को पसंद नहीं करते हैं। Royal Rumble 2024 के दौरान सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर दोनों आमने-सामने आए थे। इसी बीच एक मौके पर स्कॉटिश स्टार ने पंक पर फ्यूचर शॉक डीडीटी मूव लगाया और इसी के चलते सीएम पंक को ट्राइसेप में चोट आ गई। इसी के चलते मुकाबले के दौरान वो कुछ मौकों पर संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। चोटिल होने के बावजूद सीएम पंक ने मैच को पूरा किया। वो अंत तक बने रहे और कोडी रोड्स के साथ उनकी जबरदस्त लड़ाई हुई। अमेरिकन नाईटमेयर ने उन्हें एलिमिनेट करके जीत हासिल की। पंक ने Raw के अगले एपिसोड में भावुक प्रोमो कट किया और बताया कि वो चोटिल हैं। इसी कारण उन्हें वो WrestleMania 40 भी मिस करना होगा।सीएम पंक की चोट को ड्रू मैकइंटायर ने इस ऐलान के बाद भी निशाना बनाया था और उनपर हमला किया था। सीएम पंक को फैंस जल्द ही वापसी करते हुए देखना चाहेंगे। वो कुछ महीनों में वापसी कर सकते हैं और इसके बाद ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उनकी जबरदस्त स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है। बेस्ट इन द वर्ल्ड जरूर ही स्कॉटिश स्टार से चोट का बदला लेना चाहेंगे। View this post on Instagram Instagram Post