WWE Survivor Series में CM Punk की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, हालिया शो के बाद आई रिपोर्ट ने चौंकाया

..
WWE में सीएम पंक की वापसी की संभावना को लेकर अपडेट
WWE में सीएम पंक की वापसी की संभावना को लेकर अपडेट

CM Punk: WWE में पिछले कई हफ्तों से शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के अलग प्रोमो सैगमेंट देखने मिल रहे हैं। कई लोग इन सैगमेंट्स को पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) से जोड़कर देख रहे हैं। हालिया Raw के एपिसोड के बाद पंक से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है और इसने कई फैंस को चौंका दिया है।

Ad

पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक को कुछ महीने पहले जब से AEW से रिलीज किया गया था, तब से फैंस उनके स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी के कयास लगा रहे थे। Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट शिकागो में होने जा रहा है। इस कारण पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की WWE में वापसी की खबरों को और ज्यादा बल मिला था।

Fightful Select की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Raw के एपिसोड के बाद भी WWE का निर्णय नहीं बदला है। इसका मतलब साफ है कि Survivor Series में सीएम पंक के आने से जुड़ा कंपनी का अभी भी कोई प्लान नहीं बना है। Fightful ने कंपनी के अंदर जिन लोगों से भी बात की है, उन्हें शिंस्के नाकामुरा के प्रोमो सेगमेंट्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं पता है। अगर यह रिपोर्ट सही रही, तो यह सीएम पंक के फैंस के लिए बुरी खबर है।

Ad

WWE Survivor Series से पहले CM Punk ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

WWE Survivor Series 2023 में फैंस सीएम पंक की वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिलहाल इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पंक ने हाल ही में फैंस के लिए एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने More Castles का कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा,

"जो पत्थर उन्होंने आपकी ओर फेंके गए हैं, उन्हें संभालकर रखें। वो आपके महल को बनाने में काम आएंगे।"
सीएम पंक की स्टोरी का स्क्रीनशॉट
सीएम पंक की स्टोरी का स्क्रीनशॉट

सीएम पंक के WWE के साथ रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) को छोड़ दिया था। कुछ इंटरव्यू में पंक ने WWE पर हेल्थ इशू और बुकिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। लगभग 7 साल बाद 2021 में पंक ने AEW में डेब्यू कर रेसलिंग इंडस्ट्री में वापसी की थी। स्टार्स और मैनेजमेंट के साथ उनके संबंध यहां भी सही नहीं रहे थे। इसी साल All In इवेंट में बैकस्टेज में उनकी और जैक पैरी की झड़प के बाद बड़ा फैसला लिया गया। पंक को AEW से रिलीज कर दिया गया।

Ad

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications