Dutch Mantell: WWE Backlash में एक ऐसा मैच होगा जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का मुकाबला ओमोस (Omos) के साथ होगा। जब इस मुकाबले का ऐलान किया गया था तो बहुत लोगों को यकीन नहीं हुआ। खैर WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने इस मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी है।6 मई को Backlash 2023 का आयोजन होगा। ज्यादा समय अब इस प्रीमियम लाइव इवेंट को नहीं बचा है। Smack Talk पर डच मेंटल ने कहा, ट्रिपल एच ने कहा था कि स्टोरी अभी खत्म नहीं हुई है। तो इसे खेलने दें। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के टिकट बिक चुके हैं। ट्रिपल एच की टीम के पास इस चीज का दबाव नहीं है। इस शो में मौजूद बड़े सुपरस्टार्स को किसी भी एंगल से प्रयोग किया जा सकता है। सैथ रॉलिंस कंपनी के टॉप गाय है। रॉलिंस के खिलाफ अभी उन्हें ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। किसी कारण से उन्हें बुक करने की इस समय जरूरत नहीं है। WWE Raw में सैथ रॉलिंस को मिली थी जीतWWE WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ था। दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। रॉलिंस ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से अभी तक उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं हुई है। इस हफ्ते Raw में उनका मुकाबला द मिज़ के साथ हुआ था। ये मुकाबला जरूर अच्छा हुआ था। यहां भी सैथ ने जीत हासिल की थी। अचानक उनका एंगल अब ओमोस से जोड़ दिया गया है। इस बात से सभी हैरान भी है। ओमोस की हाइट 7 फुट 3 इंच हैं। उनके सामने रॉलिंस की लंबाई बहुत छोटी है। ओमोस को कोई भी मूव लगाना आसान काम नहीं होता है। मेनिया में ब्रॉक लैसनर और ओमोस के बीच मैच हुआ था। ब्रॉक को भी बहुत परेशानी उनके खिलाफ उठानी पड़ी थी। अब देखना होगा कि रॉलिंस और ओमोस के बीच मुकाबला किस अंदाज में खत्म होगा। बहुत जल्द ये चीज फैंस को पता चल जाएगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।