"WWE सोचकर चीज़ें प्लान कर रहा है"- रेसलिंग दिग्गज ने The Rock की वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

द रॉक ने हाल में ही WWE में वापसी की हैं
द रॉक ने हाल ही में WWE में वापसी की

The Rock: WWE मेगास्टार द रॉक (The Rock) ने हाल में ही स्मैकडाउन (SmackDown) शो में वापसी की थी। वो करीब 4 साल बाद WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बने थे। उनके रिटर्न के बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक साइन है कि द रॉक अगले साल रेसलमेनिया (WrestleMania 40) का भी हिस्सा बन सकते हैं।

Ad

पूर्व WWE मैनेजर Dutch Mantell ने Smack Talk शो में हिस्सा लिया था। इस शो में उन्होंने द रॉक के रिटर्न को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि SmackDown में रिटर्न के बाद वो हर जगह छाए हुए हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि WWE उन्हें सिर्फ एक बार के लिए ही शो में वापस लेकर आई है, बल्कि कंपनी उन्हें WrestleMania में भी बुक कर सकती है। उन्होंने कहा,

"पिछले हफ्ते द रॉक शो का हिस्सा बने थे और इस दौरान Smackdown की रेटिंग्स शानदार थी। मैंने SmackDown के दिन टीवी देखा और हर जगह पर मुझे सिर्फ द रॉक ही दिखाई दे रहे थे। वो Smackdown शो में थे, वो Gameday का भी हिस्सा बने थे। इसके बाद वो किसी और टॉक शो में भी दिखाई दिए थे। वो कोलोराडो स्टेट के साथ थे। इस गेम को करीब 12 मिलियन लोगों ने देखा है। कोई मुझे बता सकता है कि क्या अब वो WrestleMania का हिस्सा नहीं बनेंगे? WWE ने ये सब कुछ सोच कर ही प्लान किया है।"
Ad

WWE WrestleMania में Roman Reigns का सामना कर सकते हैं The Rock

द रॉक के रिटर्न से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी शुरू कर सकती है, जिसके बाद ये दोनों स्टार्स WrestleMania में एक-दूसरे का सामना कर सकते हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स आई थी कि WrestleMania 39 के लिए इन दोनों स्टार्स को एक-दूसरे के खिलाफ बुक करने का प्लान था लेकिन बाद में इस प्लान को ड्रॉप कर दिया गया था।

बता दें कि 7 साल पहले WrestleMania 32 में द रॉक आखिरी बार रिंग में नज़र आए थे। इस दौरान उनका सामना एरिक रोवन से हुआ था और उन्होंने जीत दर्ज कर ली थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications