WWE दिग्गज ने Roman Reigns के सबसे बड़े ड्रीम मैच के WrestleMania 40 में होने की भविष्यवाणी की, 17 बार के चैंपियन से आखिर होगा सामना?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मेगास्टार द रॉक (The Rock) की स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में हुई हालिया वापसी ने कई तरह की संभावनाओं को जन्म दे दिया है। हाल ही में रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने ग्रेट वन की वापसी और रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ संभावित ड्रीम मैच के बारे में बात की है।

Ad

डच मेंटल (WWE में ज़ेब कोल्टर) ने हाल ही में अपने Story Time with Dutch Mantell पॉडकास्ट पर द रॉक की वापसी के बारे में बात करते हुए कहा कि WrestleMania 40 में ट्राइबल चीफ के खिलाफ वो दिख सकते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा,

"देखिए! अब मेरा विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हो गया है कि WrestleMania 40 में द रॉक vs रोमन रेंस मैच होगा। मैंने पैट मैकेफी शो और कॉलेज गेम डे को देखा है, वहां द रॉक मौजूद थे। कुलमिलाकर वो शनिवार को पूरे दिन टीवी पर थे। सभी जानते हैं कि द रॉक कौन हैं। वो रॉक को केवल फिल्मों के कारण नहीं, बल्कि WWE के कारण भी जानते हैं।"

डच मेंटल ने आगे कहा,

"मैं यह सोच रहा था कि जो रॉक कर रहे हैं, उसमें अलग क्या है। मेरा मतलब है कि इन शोज़ में लगातार वहां मौजूद रहना, यह किस लिए है? क्या उन्हें पब्लिसिटी चाहिए? नहीं। एक चीज़ जिसके लिए रॉक अब तैयार हैं, वो WrestleMania 40 है। अभी राइटर्स की हड़ताल चल रही है, इसलिए उनके पास समय है। यह WWE और Endeavor का एक साथ पहला शो था।"

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में Roman Reigns के कजिन The Rock ने वापसी पर क्या किया?

कुछ हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में पैट मैकेफी और ऑस्टिन थ्योरी की बहस चल ही रही थी कि तभी 17 बार के चैंपियन द रॉक के म्यूज़िक ने फैंस को चौंका दिया। ऑस्टिन और रॉक के बीच जबरदस्त प्रोमो बैटल देखने को मिला। सैगमेंट के अंत में द रॉक ने पूर्व यूएस चैंपियन को पीपल्स एल्बो लगाया था।

इसके थोड़ी देर पहले द रॉक, पैट मैकेफी शो में गेस्ट के रूप में आए थे। स्वयं द रॉक ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पिछले साल उनका और रोमन रेंस का मैच WWE WrestleMania 39 के लिए लगभग फाइनल हो गया था, लेकिन कुछ चीज़ों को लेकर बात नहीं बनी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications