Roman Reigns: SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) के सामने जे उसो (Jey Uso) की चुनौती होगी, जहां उन्हें ना केवल अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप बल्कि ट्राइबल चीफ के पद को भी डिफेंड करना होगा। अब कंपनी में पूर्व मैनेजर रहे डच मेंटल (Dutch Mantell) ने रोमन के अगले मैच पर बड़ा बयान दिया है।Smack Talk पॉडकास्ट के लेटेस्ट एडिशन पर मेंटल ने बताया कि क्यों जे उसो के हाथों Roman Reigns की हार नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा:"जे उसो एक टैग टीम स्टार हैं और उन्हें रोमन के खिलाफ जीत नहीं मिलनी चाहिए। रोमन रेंस गाड़ी का एक ऐसा पहिया हैं, जो इस कहानी को आगे चलाते हैं। अगर रोमन को कुछ हुआ तो कंपनी को गाड़ी को आगे चलाने के लिए एक, 2 या 3 अन्य पहियों की जरूरत भी पड़ेगी। ऐसा हुआ तो कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।"मेंटल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा:"WWE ने अभी तक रणनीतिक तरीके से कदम उठाए हैं और कई रेसलर्स को मजबूत दिखाने का काम किया है। मुझे याद है कि हम एक साल पहले बात कर रहे थे और तब केवल रोमन को मजबूत दिखाने का काम किया जा रहा था। हमने चर्चा की थी कि उनके प्रतिद्वंदियों की संख्या कितनी कम है, लेकिन अब उनके संभावित प्रतिद्वंदियों की कोई कमी नहीं है। ये एक ऐसी लिगेसी है जिसे किसी भी दिशा में मोड़ा जा सकता है।"Roman Reigns ने WWE SmackDown में Jey Uso पर व्यक्तिगत तंज कसाWWE on FOX@WWEonFOX"Your younger brother loves and respects me more than he does you."@WWERomanReigns @WWESoloSikoa #SmackDown pic.twitter.com/EivFcC237l933196"Your younger brother loves and respects me more than he does you."@WWERomanReigns @WWESoloSikoa #SmackDown pic.twitter.com/EivFcC237lWWE SmackDown में पिछले हफ्ते Roman Reigns ने कई बार द ब्लडलाइन के टूटने का जिम्मेदार जे उसो को ठहराया था। रोमन ने जे उसो पर ये कहते हुए भी तंज कसा कि सोलो सिकोआ अपने सगे भाई के बजाय ट्राइबल चीफ से प्यार करते हैं और सम्मान भी करते हैं।जे उसो ने भी रोमन की बातों को काटने का प्रयास किया, लेकिन सैगमेंट के बाद हुए ब्रॉल में वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन और सोलो सिकोआ के सामने अकेले पड़ गए थे। अब ये तो समय ही बताएगा कि जे SummerSlam 2023 में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चैंपियन के साथ-साथ ट्राइबल चीफ भी बन पाते हैं या नहीं।