WWE Legend Gets Betrayed: AEW डायनेस्टी (Dynasty 2025) में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। WWE दिग्गज ऐज उर्फ कोप (Edge aka Cope) भी एक्शन में दिखाई दिए थे। उन्होंने ट्रियोज़ चैंपियनशिप मुकाबले में हिस्सा लिया था और मैच में हार के बाद साथियों ने उनका भरोसा तोड़ते हुए उन्हें धोखा दे दिया। यह देखकर फैंस एकदम ही हैरान रह गए।Dynasty 2025 में कोप और FTR ने टीम बनाकर डेथ राइडर्स के क्लॉडियो कास्टगनोली, व्हीलर यूटा और पैक का सामना किया। मैच में AEW वर्ल्ड ट्रियोज़ चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। मुकाबला काफी जबरदस्त रहा। अंत में कोप के पास मोमेंटम था और वो रिंग में मौजूद व्हीलर को स्पीयर लगाने वाले थे। यूटा हट गए और इसी के चलते कोप, अपने ही पार्टनर डैक्स हार्वुड पर स्पीयर लगाते-लगाते बच गए।दोनों के बीच यहां से तालमेल की कमी देखने को मिली। व्हीलर यूटा ने दोनों पर हमला किया। कोप इसी के चलते रिंग के बाहर हो गए और फिर यूटा ने डैक्स पर नी अटैक मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। डेथ राइडर्स ने इसी के साथ अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। मैच के बाद सबसे हैरान करने वाला पल आया। कोप और FTR रिंग में थे। अचानक डैक्स ने WWE दिग्गज पर हमला कर दिया। यह देखकर उनके पार्टनर कैश व्हीलर बेहद हैरान रह गए।लगा कि कैश व्हीलर और डैक्स भी अलग हो जाएंगे। हालांकि, कैश ने अगले ही पल डैक्स के साथ मिलकर कोप पर शैटर मशीन मूव लगा दिया। इसी के चलते FTR का हील टर्न हो गया और उन्होंने दिग्गज को धोखा दे दिया। बाद में उन्होंने स्टील चेयर से कोप पर अटैक कर दिया। मेडिकल टीम ने आकर चेक किया और फिर उन्हें अधमरी हालत में स्ट्रेचर पर बैकस्टेज ले जाया गया। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज कोप की मदद करने के लिए कौन सा AEW स्टार आ सकता है सामने?FTR के खतरनाक हमले के बाद अब कोप शायद महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। हालांकि, वापसी पर वो इस टीम से बदला लेना चाहेंगे। इसके लिए उनके पूर्व दोस्त क्रिश्चियन केज से अच्छा कोई विकल्प नहीं होगा। केज की अपने साथियों से हाल ही में अनबन देखने को मिली है। संभव है कि वो अलग हो सकते हैं। इसके बाद आखिर केज और कोप का रीयूनियन हो सकता है। वो FTR से बदला ले सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Post