John Cena All Movies Name: जॉन सीना (John Cena) ने साल 2002 में WWE में डेब्यू किया था। सीना बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनने में कामयाब रहे और उनकी फैंस के बीच लोकप्रियता भी कई गुना बढ़ गई। जॉन ने अपनी लोकप्रियता को भुनाते हुए हॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया।उनका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और वो मौजूदा समय में हॉलीवुड में बड़े स्टार बन चुके हैं। जॉन सीना हॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर एक्शन से लेकर कॉमेडी मूवीज तक अपना जलवा दिखा चुके हैं।WWE दिग्गज जॉन सीना द्वारा हॉलीवुड में की कई सभी फिल्मों की लिस्ट:रेडी टू रंबल (2000)द मरीन (2006)12 राउंड्स (2009)लैजेंडरी (2010)फ्रेड: द मूवी (2010)द रीयूनियन (2011)स्कूबी-डू! WrestleMania मिस्ट्री (2014)द फ्लिंटसटोन्स & WWE: स्टोन एज SmackDown! (2015)ट्रेन रेक (2015)सिस्टर्स (2015)डैडी होम (2015)द वॉल (2017)डैडी होम 2 (2017)फर्डीनैंड (2017)ब्लॉकर्स (2018)बम्बलबी (2019)प्लेइंग विद फायर (2019)डूलिटिल (2020)द सुसाइड स्क्वॉड (2021)वैकेशन फ्रेंड्स (2021)द बबल (2022)द इंडिपेंडेट (2022)फास्ट एंड फ्यूरियस 9 (2021)फास्ट एक्स (2023)बार्बी (2023)हिडेन स्ट्राइक (2023)वैकेशन फ्रेंड्स 2 (2023)फ्रीलांस (2023)रिकी स्टैनिकी (2023)टीनएज म्यूटेंट निन्जा टर्टल्स: म्यूटेंट मेहम (2023)आर्गाइल (2024)जैकपॉट (2024)WWE में आखिरी बार कब नज़र आए थे जॉन सीना?जॉन सीना आखिरी बार WWE में WrestleMania XL में हुए रोमन रेंस vs कोडी रोड्स मैच के दौरान दिखाई दिए। उन्होंने इस मुकाबले में दखल देने के बाद सोलो सिकोआ और रोमन रेंस पर जबरदस्त हमला कर दिया था। इसके बाद द रॉक की एरीना में एंट्री देखने को मिली थी और रॉक का रिंग में सीना के साथ फेस-ऑफ हुआ था। जल्द ही, फाइनल बॉस ने 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन को रॉक बॉटम देकर धराशाई कर दिया था।WWE द्वारा आयोजित किए गए आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट का नाम Backlash France में था। जॉन सीना इस इवेंट के आयोजन होने के समय फ्रांस में ही मौजूद थे। इस वजह से ऐसा लगा था कि सीना इस बड़े इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।