John Cena के WWE Raw में दिए गए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, भर-भरकर मिले व्यूज, कायम किया नया रिकॉर्ड

WWE
Raw में जॉन सीना ने की थी एंट्री (Photo: WWE.com)

John Cena Breaks Major Record: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जॉन सीना (John Cena) ने बहुत ही जोशीला प्रोमो दिया था। Elimination Chamber में हील टर्न के बाद पहली बार वो नज़र आए। उन्होंने फैंस के ऊपर आरोप लगाए और उन्हें दोषी ठहराया। कई लोगों का उन्होंने अपनी बातों से दिल भी तोड़ दिया। एक छोटे बच्चे पर भी वो बरस गए। वैसे हील सीना के इस प्रोमो को खूब वाहवाही मिल रही है। कुछ दिग्गजों का कहना है कि ये उनके करियर का बेस्ट प्रोमो था। सीना ने एक बड़े WWE रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर भर-भरकर व्यूज उनके सैगमेंट को मिल रहे हैं।

Ad

Elimination Chamber में कोडी रोड्स के ऊपर जॉन सीना ने हमला कर दिया था। द रॉक के इशारे पर वो 21 साल बाद अपने करियर में विलेन बने। रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी ही चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनके इस कदम को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ ने गलत भी कहा। रोड्स को भी उम्मीद नहीं होगी कि सीना उनके साथ ऐसा करेंगे। Raw के एपिसोड में रोड्स ने उन्हें WrestleMania 41 में हराने का दावा किया है।

जॉन सीना का इस बार का प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। आपको बता दें पहले 24 घंटे के अंदर उनके सैगमेंट को WWE के सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर 102 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये 2025 का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला WWE सैगमेंट बन गया है। उन्होंने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

Ad

WWE WrestleMania 41 में होने वाला है बड़ा मुकाबला

WrestleMania 41 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीना के हील टर्न के बाद इनकी राइवलरी जबरदस्त हो गई है। अब फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है। Raw में इस हफ्ते दोनों का आमना-सामना हुआ था। कोडी तो काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने सीना को लेकर कुछ बड़े दावे कर दिए। अगले हफ्ते भी ये चीज जारी रहेगी। दोनों रेड ब्रांड का हिस्सा बनने वाले हैं। इस बार तो फैंस तगड़े ब्रॉल की उम्मीद जरूर लगा रहे होंंगे। ऐसा अब होना बनता भी है क्योंकि मेनिया के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications